scorecardresearch
 

आपका बच्चा भी बार- बार बीमार होता है? इसमें इम्यूनिटी का क्या है रोल, डॉक्टर ने समझाया असली कारण

कुछ बच्चों को बार-बार इंफेक्शन हो जाता है. उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है. ऐसा क्यों होता है. क्या ये कमजोर इम्यूनिटी के कारण हैं. बच्चों को खानपान में क्या चीजें देनी चाहिए. इस बारे में सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. धीरेंद्र गुप्ता ने बताया है.

Advertisement
X
बीमार बच्चा (Photo: AI generated)
बीमार बच्चा (Photo: AI generated)

कुछ बच्चे थोड़े समय बाद ही बीमार पड़ने लगते हैं. कभी बुखार तो कभी खांसी- जुकाम की समस्या हो जाती है. बच्चों में बार- बार इंफेक्शन क्यों होता है. क्या यह कोई खतरनाक बात है. इसमें इम्यूनिटी का क्या रोल है. ऐसे कई सवालों का जवाब जानने के लिए आजतक. इन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. धीरेंद्र गुप्ता से बातचीत की है. 

डॉ धीरेंद्र बताते हैं कि छोटे बच्चों में इंफेक्शन होना एक सामान्य बात है. खासतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में एक साल में 6 से 10 बार इंफेक्शन होता है. मौसम में बदलाव के कारण ऐसा होता है. अगर आपके बच्चे में इतनी बार इंफेक्शन होता है तो चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन अगर बार- बार गंभीर और खतरनाक इंफेक्शन होता है. इसके कारण हर बार अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है तो फिर ये कमजोर इम्यूनिटी का संकेत हो सकता है. ऐसे मामलों में इम्यूनिटी की जांच करना जरूरी हो जाता है. तब पता चलता है कि बच्चे की इम्यूनिटी अच्छी है या कमजोर. अगर कमजोर है तो फिर उस हिसाब से ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाता है. 

इंफेक्शन होने पर बच्चों को बार- बार एंटीबायोटिक देना कितना ठीक? 

Advertisement

डॉ. धीरेंद्र बताते हैं कि कुछ माता- पिता बच्चे को एंटीबायोटिक दे देते हैं, लेकिन अधिकतर बीमारियां वायरल के कारण होती हैं. इसमें एंटीबायोटिक का खास कोई रोल नहीं होता है. एंटीबायोटिक केवल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण में फायदेमंद होती हैं. इसलिए बच्चों को एंटीबायोटिक देने से बचें. अगर ज्यादा देंगे तो इससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ता है. जिस कारण उनपर एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम होने लगता है. ज्यादा एंटीबायोटिक खाने से आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान होता है. दस्त और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. 

 माता-पिता कौन सी गलतियां सबसे ज्यादा करते हैं?

बच्चे को मोबाइल या स्क्रीन के सहारे खाना खिलाना

बाहर खेलने और शारीरिक गतिविधि को कम महत्व देना

नींद के महत्व को नजरअंदाज करना

एंटीबायोटिक डॉक्टर की सलाह के  बिना देना


अच्छी सेहत के लिए कौन से फूड्स बच्चों को रोज मिलने चाहिए

बच्चों को कैल्शियम और प्रोटीन के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट देने चाहिए. दाल, अंडा, पनीर या अन्य प्रोटीन वाली चीजें दें. मौसमी फल खिलाने चाहिए. विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के लिए इनकी जरूरत होती है. बच्चों को हरी सब्जियां खाने में दें. इसके साथ ही  साबुत अनाज (रोटी, दलिया, ओट्स, चावल) भी अच्छी मात्रा में खिलाने चाहिए. याद रखें, बच्चों की अच्छी सेहत किसी एक सुपरफूड से नहीं बल्कि संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, नियमित खेलकूद और समय पर टीकाकरण से बनती  है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement