scorecardresearch
 

घर का खाना हेल्दी है तो घी से परहेज क्यों? डॉ. सरीन बोले- 4 चम्मच घी भी खा सकते हैं, बस हिसाब रखना जरूरी

फैटी लिवर की समस्या न केवल शराब पीने वालों में बल्कि गलत खानपान और फास्ट फूड के कारण भी बढ़ रही है. दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. शिव कुमार सरीन के अनुसार, घी खाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन कैलोरी का हिसाब रखना जरूरी है.

Advertisement
X
घी खाने के क्या हैं फायदे
घी खाने के क्या हैं फायदे

आजकल फैटी लिवर की समस्या सिर्फ शराब पीने वालों तक सीमित नहीं है. गलत खानपान, फास्ट फूड  के कारण नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के मामले भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों के मन में घी खाने को लेकर भी कई सवा होते हैं. लोगों का ये मानना है की घी खाने से फैट बढ़ता है, जो लिवर को नुकसान कर सकता है. कुछ लोग खाने में भी घी डालने से बचते हैं, लेकिन क्या वाकई ये सेहत के लिए नुकसानदायक है? इस बारे में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. शिव कुमार सरीन ने बताया है.

डॉ सरीन कहते हैं कि  घर का खाना अपने आप में बेहतर विकल्प है, लेकिन घर का खाना है, इसलिए उसमें इस्तेमाल होने वाली हर चीज को हेल्दी मान लेना सही नहीं है. उन्होंने घी का उदाहरण देते हुए कहा कि खाने में चार चम्मच घी होने का मतलब यह नहीं है कि वह खराब है. उनके मुताबिक, घी खाने में बुराई नहीं है, लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि आपने कितनी कैलोरी ली और उसे खर्च करने के लिए कितनी एक्सरसाइज कर रहे है.

यह भी पढ़ें: मोटापा और डायबिटीज मरीजों को जरूर कराना चाहिए लिवर का टेस्ट, इन बीमारियों का चल जाता है पता

कैलोरी का हिसाब रखना जरूरी

आजतक हेल्थवेल्थ समिट में बोलते हुए डॉ. सरीन ने कहा कि जिस तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट आपकी कमाई और खर्च का हिसाब रखता है, उसी तरह शरीर में ली गई और खर्च की गई कैलोरी का हिसाब रखना भी जरूरी है. अगर आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं और कोई फिजिकल वर्क या एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इसका असर वजन और मेटाबॉलिक हेल्थ पर पड़ सकता है. मेडिकल लिहाज से भी घी में फैट और कैलोरी काफी मात्रा में होती है. इसमें सैचुरेटेड फैट भी मौजूद होता है. इसलिए इसकी मात्रा व्यक्ति की कुल डाइट, वजन, कोलेस्ट्रॉल और स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से तय होनी चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिना पेट दर्द के भी खराब हो सकता है लिवर, शरीर के इन दूसरे हिस्सों में भी दिखते हैं लक्षण 

घी खाना अच्छी बात लेकिन ये ध्यान रखें

डॉ सरीन कहते हैं कि घी खाने में कोई बुराई नहीं है. आप तीन से चार चम्मच घी भी खा सकते हैं, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उतनी एक्सरसाइज भी रोज करें. अगर सिर्फ खा रहे हैं और एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो उसका कोई फायदा नहीं है. डॉ सरीन कहते हैं कि घी को खराब मानना गलत है, लेकिन चार चम्मच घी हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित है, ऐसा भी नहीं कहा जा सकता.कुल मिलाकर, हेल्दी डाइट का मतलब घी या किसी एक चीज को पूरी तरह छोड़ना नहीं, बल्कि संतुलित मात्रा में खाना जरूरी है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement