How to Make Patisa: दिवाली पर बाजार से कई तरह की मिठाइयां खरीदकर लोग घर लाते हैं और इन गुलाब जामुन, बर्फी, सोन पापड़ी के अलावा पतीसा भी लोगों को बहुत पसंद आता है और इनको दिवाली पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट भी करते हैं. मगर बाजार से मिलावटी मिठाइयां खरीदने से अच्छा है कि आप घर पर ही बच्चों की फेवरेट मिठाइयां तैयार कर सकते हैं.
इसमें सबसे आसान और टेस्टी पतीसा आप बना सकते हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और घर पर ही हल्का, रेशेदार और मुंह में घुल जाने वाली शेप वाला पतीसा आप तैयार कर सकते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि हलवाई जैसा परतदार और खस्ता पतीसा घर पर बनाना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन सही चाशनी और फेंटने के तरीके से इसे बड़ी आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. आइए घर पर पतीसा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं.
पतीसा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
बेसन: 2 कप
देसी घी: 1 कप
चीनी: 2 कप
इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
केसर: 10–12 धागे
पिस्ता: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
बादाम: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
पानी: 1 कप
पतीसा बनाने का आसान तरीका
इस तरीके से करें स्टोर
प्रो टिप:
अगर आपको घर पर हलवाई जैसा असली रेशेदार और हल्का पतीसा बनाना है, तो सबसे जरूरी चाशनी की कंसिस्टेंसी और फेंटना है.चाशनी एकदम सही एक तार की होनी चाहिए, क्योंकि अगर चाशनी पतली रह जाती है तो पतीसा चिपचिपा बनता है.वहीं, ज्यादा गाढ़ी हुई तो पतीसा कड़ा हो जाता है. बेसन मिलाने के बाद मिश्रण को लगातार फेंटना बहुत जरूरी है, इससे पतीसा में हवा भरती है और रेशेदार टेक्सचर भी मिलता है.