scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: पश्चिम बंगाल में भीड़ द्वारा पीटी गई ये महिला हिंदू नहीं है, बच्चा चोरी की अफवाह का है ये मामला

वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि बंगाल में एक हिंदू महिला की मुस्लिमों ने पुलिस के सामने बेरहमी से पिटाई कर दी. वीडियो में दिखता है कि पुलिस की गाड़ी के पास कुछ लोग मिलकर एक महिला की बेरहमी से पीट कर रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां पुलिस की मौजूदगी में मुसलमानों ने एक हिन्दू महिला को बेरहमी से पीटा.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो पश्चिम बंगाल के बारासात का है, जहां बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते भीड़ ने दो मुस्लिमों पर हमला किया था, न कि किसी हिंदू पर. ये घटना इसी साल जून की है.

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की वजह से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का विचलित कर देने वाला  वायरल हो रहा है जिसके जरिए ममता सरकार पर निशान साधा जा रहा है.

वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि बंगाल में एक हिंदू महिला की मुस्लिमों ने पुलिस के सामने बेरहमी से पिटाई कर दी. वीडियो में दिखता है कि पुलिस की गाड़ी के पास कुछ लोग मिलकर एक महिला की बेरहमी से पीट कर रहे हैं. एक पुलिसकर्मी लोगों को रोकने की कोशिश रहा है मगर बेकाबू भीड़ रुक नहीं रही.

वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए ने लिखा, “पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पुलिस के सामने ही शरिया कानून के तहत एक हिंदू महिला को मुल्ले सजा दे रहे है पुलिस केसे तमाशबीन बनी हुई है कहा गया सविधान , मानवाधिकार की दुहाई देने वाले । कांगेस ,सपा, ऐसी स्थिति पूरे देश में लागू कर्णचाहते है।बड़े शर्म की बात है  कुछ हिंदू इसके समर्थन में है”

fact check

Advertisement

वायरल वीडियो को इन्हीं दावों के साथ पर भी शेयर किया गया है. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल के बारासात का है, जहां बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते भीड़ ने दो मुस्लिमों पर हमला किया था, न कि किसी हिंदू पर.

कैसे पता चली सच्चाई?

वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमें गाड़ी पर बारासात पुलिस लिखा दिखा. बारासात, पश्चिम बंगाल का एक शहर है. इस जानकारी के आधार पर खोजने पर हमें जून 2024 की कई  मिलीं की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने का जिक्र है. भीड़ को शक था कि ये लोग बच्चा चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं.

fact check

द टेलीग्राफ की , 19 जून 2024 को बारासात में भीड़ ने तीन लोगों की पिटाई की थी. एक घटना मोल्लाहपुरा की थी जहां एक आदमी को पीटा गया था. वहीं दूसरी घटना कामाख्या मंदिर के पास हुई थी जहां एक औरत और एक आदमी को भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में पीटा था. वायरल वीडियो इसी जगह का है.

हमें ‘कोलकाता टीवी’ की एक  मिली जिसमें बारासात एसपी प्रतीक्षा झरखारिया ने इन घटनाओं के बारे में बता रही हैं. उन्होंने कहा था कि जिन तीन लोगों को पीटा गया था वो बच्चा चोर नहीं थे. उन पर ये हमला सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों की वजह से हुआ था.

Advertisement

 

, बारासात के काजीपारा में 10 जून को एक पांचवीं क्लास का बच्चा लापता हो गया था, जिसकी लाश 13 जून को बरामद हुई थी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी कि इलाके में बच्चे चुराने वाला एक गिरोह एक्टिव है. उसी के शक में वायरल वीडियो वाली महिला की पिटाई की गई थी. पुलिस का कहना था कि इलाके में कोई बच्चा चोरी की घटना नहीं हुई है.

हमें बरासात  पर इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी भी मिली. 19 जून को दर्ज हुई  के अनुसार, पुलिस ने महिला और पुरुष को पीटने वाले दस से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके नाम सुराजित डे, बाबलू दास, अमृत मण्डल, डोलोन दास, अयान साहा और अन्य थे.

हमने देखा कि एफआईआर के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़ित महिला का नाम महरबानो बीबी और 36 वर्षीय पुरुष का नाम सादिक था. इससे ये बात साफ हो जाती है कि वे हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम थे. इन दोनों की हालत नाजुक थी जिसकी वजह से इन्हें बारासात हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था.

 

 

यही वीडियो भ्रामक दावों के साथ जुलाई में भी वायरल हुआ था तब बरासात पुलिस ने कहा था कि इन लोगों की पिटाई सिर्फ अफवाहों की वजह से हुई थी. हमने बारासात की एसपी प्रतीक्षा झरखारिया से भी संपर्क करने की कोशिश की. उनका बयान आने पर खबर को अपडेट कर दिया जाएगा.

Advertisement

इस तरह हमारी पड़ताल से ये बात साफ हो जाती है कि वायरल वीडियो में भीड़ द्वारा पिटाई का शिकार हुई महिला हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement