scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: मनोज तिवारी का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

मनोज तिवारी के वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम कबूल लिया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
मनोज तिवारी ने कबूला इस्लाम
फेसबुक यूजर
सच्चाई
वायरल वीडियो एक साल पुराना है जब तिवारी दिल्ली की बाबा निजामुद्दीन औलिया दरगाह में जियारत करने गए थे.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरगाह में जियारत करते हुए उनके इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम कबूल लिया है.

fact22_020420060151.png

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन   देखा जा सकता है.

यह है वायरल वीडियो का सच

वायरल हो रहा मनोज तिवारी का वीडियो करीब एक साल पुराना है. तिवारी जून 2018 में दिल्ली स्थित बाबा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में माथा टेकने और इफ्तार में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यह वीडियो उसी समय का है.

कुछ समय पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर अलग दावे के साथ वायरल हुआ था, उस समय भी ने इस वीडियो का सच सामने रखा था.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement