scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: लंगड़ाते हुए इन छोटे बच्चों को दिल्ली पुलिस ने नहीं पीटा, ये है असली कहानी

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद मार्च’ के दौरान हुए बवाल के बाद अब सोशल मीडिया पर घायल छोटे बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने इन छोटे-छोटे मासूम बच्चों तक को बेरहमी से पीटा. वीडियो में कुछ छोटे बच्चे लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ बच्चों के हाथ में पट्टी बंधी हुई भी देखी जा सकती है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
लंगड़ाते हुए चल रहे इन छोटे-छोटे बच्चों को दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से पीटा.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो दिल्ली नहीं, फर्रुखाबाद का है, जहां एक स्कूल के वॉर्डन पर इन बच्चों को पीटने का आरोप है.

नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ विरोध अब सरकार के लिए बड़ी सिरदर्दी बन चुका है. 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद मार्च’ के दौरान हुए बवाल के बाद अब सोशल मीडिया पर घायल छोटे बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने इन छोटे-छोटे मासूम बच्चों तक को बेरहमी से पीटा. वीडियो में कुछ छोटे बच्चे लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ बच्चों के हाथ में पट्टी बंधी हुई भी देखी जा सकती है.

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “दिल्ली पुलिस @dtptraffic @DelhiPolice बच्चों ने क्या बिगाड़ा था? आंख पर पट्टी बांधकर मार रहे थे क्या या फिर अपने बॉस की भड़ास जनता पर निकाल रहे थे?” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा कि ये बच्चे प्रोटेस्ट में क्यों गए थे? वहीं एक ने लिखा कि अभिजीत दीपके और इनके मां-बाप पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो यूपी के फर्रुखाबाद का है, जहां एक स्कूल के वॉर्डन ने इन बच्चों के साथ मारपीट की थी.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के ऊपर ‘@parulpatel4618’ नाम का एक इंस्टाग्राम हैंडल नजर आता है. पारुल पटेल नाम की इस यूजर ने 22 जुलाई को ये वीडियो शेयर किया था. कैप्शन के मुताबिक ये बच्चे सीपी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं, और स्कूल के वॉर्डन ने इन्हें इस तरह पीटा था. ये स्कूल उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में स्थित है.

Advertisement

इस चैनल पर इस मामले से संबंधित कई वीडियो मौजूद हैं. ऐसे ही एक वीडियो में बच्चे आपबीती सुनाते देखे जा सकते हैं.

इस घटना पर तमाम न्यूज रिपोर्ट्स मौजूद हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक 21 जुलाई की रात को डिनर के बाद स्कूल की लाइट चली गई थी. अंधेरे में बच्चों ने शोर-शराबा और हूटिंग शुरु कर दी. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर वॉर्डन ने बच्चों की जमकर पिटाई कर दी. इसमें कई छात्रों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने वॉर्डन को हिरासत में ले लिया. न्यूज-18 हिंदी की रिपोर्ट भी यही कहती है.

साफ है कि इन बच्चों के साथ मारपीट करने वाला शख्स उनके स्कूल का वॉर्डन था, न कि दिल्ली पुलिस. हालांकि ऐसे तमाम वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दिखता है कि प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर दिल्ली पुलिस ने लाठियां बरसाईं.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement