scorecardresearch
 

साल 2015 में इन सितारों ने हॉलीवुड में चमकाया बॉलीवुड

इस साल 2015 में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों नें हॉलीवुड में अपने काम और अभिनय से दुनियाभर में देश के हुनर को चमकाया है. 

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान
प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान

इंटरनेशनल फिल्मों या सिरियल में कुछ वक्त के लिए निभाया जाने वाला रोल हो या फिर लीड रोल प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे इस साल हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ने में कामयाब रहे.

इंटरनेशनल लेवल पर प्रियंका चोपड़ा का बोल-बाला
पिटबुल और विल.आई.एम जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ अपनी गायिकी की शुरूआत कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ने एबीसी टीवी की थ्रिलर सीरीज में एफबीआई ऑफिसर के किरदार में दमदार अभिनय का परिचय दिया. अमेरिका में 'क्वांटिको' का पहला सीजन हाल ही में पूरा हुआ है. एलेक्स पेरिश नाम के लीड रोल में अपनी शानदार एक्टिंग से जान डालने वाली प्रियंका के काम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हुई है और उनके इस किरदार को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्डस 2016 की नई टीवी सीरीज में फेवरिट एक्ट्रेस केटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

देखें 'क्वांटिको' पर प्रियंका का यह इंटरव्यू:

हॉलीवुड में इरफान खान की चर्चा
हॉलीवुड फिल्मों में लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं. में पार्क के मालिक के रूप में उनका रोल उनके लिए साल की एक अच्छी शुरूआत रही.

Advertisement

इससे पहले , 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' और 'स्लमडॉग मिलेनियर' में उनके प्रदर्शन ने उन्हें दुनियाभर के सिनेमा में खास पहचान रखने वाला एक्टर बना दिया है. उनकी अगली हॉलीवुड फिल्मों में रोन हॉवार्ड की सनसनीखेज शामिल है, जो कि डैन ब्राउन के उपन्यास पर आधारित है. यह फिल्म अक्टूबर 2016 में रिलीज होनी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement