scorecardresearch
 

लार्डस पर सौवां शतक पूरा करें सचिन: अकरम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि यदि सचिन तेंदुलकर लार्डस पर इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में सौवां अंतरराष्ट्रीय शतक जमाते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी.

Advertisement
X
वसीम अकरम
वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि यदि सचिन तेंदुलकर लार्डस पर इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में सौवां अंतरराष्ट्रीय शतक जमाते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी.

अकरम ने कहा कि मैं सचिन के लिये बहुत खुश हूं. यदि वह लार्डस पर सौवां शतक बनाता है तो मुझे बहुत खुशी होगी. यह अद्भुत लम्हा होगा.

उन्होंने हालांकि कहा कि तेंदुलकर के शतक को लेकर इतनी हाइप से खेल पर से ध्यान हट सकता है. उन्होंने कहा क‍ि सचिन को लेकर बनी हाइप से खेल पर से फोकस हट सकता है. समरसेट के

खिलाफ अभ्‍यास मैच खतरे की घंटी थी. टीम प्रबंधन को अब तक समझ में आ गया होगा कि क्या करना होगा.

यह पूछने पर कि क्या भारत को वीरेंद्र सहवाग की कमी खलेगी, अकरम ने कहा कि भारत को सहवाग की कमी बिल्कुल खलेगी.

Advertisement

सहवाग की बाडी लैंग्वेज इतनी जबर्दस्त है कि विरोधी टीम की हालत खराब हो सकती है. उसकी मौजूदगी भर से मनोबल बढता है. उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर के पास तकनीक है और वह इंग्लैंड के

तेज गेंदबाजों का सामना कर सकता है. उसे अहम भूमिका निभानी होगी. राहुल द्रविड़, सचिन और वीवीएस लक्ष्मण के बारे में कहने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement