scorecardresearch
 

छठे बच्चे का पिता बनेगा करोड़पति यूट्यूबर, दूसरी पत्नी ने दी Goodnews? चौंकी पहली बीवी

यूट्यूबर अरमान मलिक का उनकी दोनों पत्नियों संग एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दूसरी पत्नी कृतिका के प्रेग्नेंट होने का हिंट देते हुए नजर आ रहे हैं. कृतिका की प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज पर पायल मलिक भी खास अंदाज में रिएक्ट करती नजर आईं.

Advertisement
X
अरमान मलिक फिर पापा बनेंगे? (PHOTO: Instagram @armaan__malik9)
अरमान मलिक फिर पापा बनेंगे? (PHOTO: Instagram @armaan__malik9)

फेमस यूट्यूबर और एक्टर अरमान मलिक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अरमान की दो पत्नियां हैं पायल और कृतिका. यूट्यूबर की दोनों ही पत्नियां एक साथ एक घर में रहती हैं. दोनों पत्नियों से अरमान मलिक के 5 बच्चे हैं. अब यूट्यूबर ने हिंट दिया है कि उनके घर में छठा बच्चा आने वाला है. 

फिर पिता बनेंगे अरमान मलिक?

सोशल मीडिया पर मलिक परिवार का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. वीडियो में अरमान मलिक कहते दिख रहे हैं कि उनके घर में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. लेकिन इस बार गुडन्यूज की उम्मीद अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका से जा रही है. 

अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका को देखकर कहते हैं- शरमा रही है लड़की. फिर पायल अपनी सौतन कृतिका को देखकर बोलती हैं मुझे पहले समझ नहीं आ रहा था कि ये लड़की इतनी मोटी क्यों होती जा रही है?

अरमान फिर छठे बच्चे का हिंट देते हुए कहते हैं- घर में खुशियों ही खुशियों का माहौल. घर में सबसे छोटा है रुद्र और अब उसके बाद घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है. अरमान खुशी से चिल्लाते हुए कहते हैं- एक बच्चा और आने वाला है घर में.. संभाल लेगी ना? 

Advertisement


अरमान, कृतिका और पायल तो घर में छठे बच्चे के आने का हिंट देते नजर आए. लेकिन क्या वाकई अरमान के घर छठा बच्चा आने वाला है या फिर वो प्रैंक कर रहे हैं? अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि अरमान मलिक छठी बार पापा बनने वाले हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि कृतिका प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि उनकी छोटी बहन मां बनने वाली हैं. 

5 बच्चों के पिता हैं अरमान मलिक

बता दें कि अरमान मलिक के पहली पत्नी पायल से 4 बच्चे हैं, 3 बेटे और 1 बेटी. वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका से अरमान को एक बेटा है जैद. लेकिन कृतिका कई बार ये ख्वाहिश जता चुकी हैं कि वो भी और बच्चे करना चाहती हैं. अब अरमान मलिक के बच्चों की गिनती कहां जाकर रुकेगी ये देखने वाली बात होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement