scorecardresearch
 

'सबके सवालों का जवाब दूंगा', दर्द में वड़ा पाव गर्ल का पति, चीटिंग के आरोपों से परेशान

चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच जबरदस्त घमासान चल रहा है. हाल ही में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए थे. फिर उन्हें खुद एक मिस्ट्री मैन की दुल्हन बने देखा गया. अब युगम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मीडिया से मिलने की अपील कर रहे हैं.

Advertisement
X
इमोशनल हुआ चंद्रिका का पति (Photo: Instagram @chandrika.dixit, @gera__sahab)
इमोशनल हुआ चंद्रिका का पति (Photo: Instagram @chandrika.dixit, @gera__sahab)

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा गलत कारणों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में चंद्रिका ने अपने पति पर दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर चीटिंग करने का आरोप लगाया था. ऑनलाइन इस विवाद ने तब और ध्यान खींचा जब उन्होंने एक मिस्ट्री मैन के साथ शादी की तस्वीर पोस्ट की. इस चल रहे ड्रामे के बीच, चंद्रिका के कानूनी पति युगम ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मीडिया से मिलने की अपील कर रहे हैं.

वड़ा पाव गर्ल के पति ने क्या कहा?

युगम ने अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर एक नया वीडियो बनाया और अपने हैंडल पर शेयर किया. वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं और मीडिया के सदस्यों से मिलने की गुजारिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'एक सहनशीलता की सीमा होती है, और अब पानी सिर से बहुत ऊपर चढ़ गया है.' उन्होंने यह भी कहा कि वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते और अपने खिलाफ चल रहे बेवफाई के आरोपों से जुड़े सभी सवालों का जवाब देने को तैयार हैं.

युगम गेरा के वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद यूजर्स ने इसपर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. कुछ ने उनका समर्थन किया, जबकि कुछ ने उन्हें आड़े हाथों लिया. एक यूजर ने लिखा, 'स्टे स्ट्रॉन्ग भाई.' दूसरे ने लिखा, 'भाई यह तुम ना व्यूज, नाम, फॉलोअर्स के लिए कर रहे हो.' एक यूजर ने यह भी लिखा, 'इंटरव्यू के लिए ही तो तुम दोनों ड्रामा कर रहे हो.'

Advertisement

दूसरी ओर, चंद्रिका दीक्षित अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक मैसेज पोस्ट करने में व्यस्त हैं. उनकी एक स्टोरी में लिखा था, 'उसने दरवाजा बंद किया, वो भूल गया कि कुंडी दोनों तरफ है.' जबकि दूसरी स्टोरी में था, 'रोटी बनाने से लेकर कमाने तक का सफर किया है, मुझे मत सिखाओ कि क्या सही है और क्या गलत.'

चंद्रिका ने शेयर की थी शादी की फोटोज?

वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे दुल्हन के लाल लिबास में नजर आ रही थीं. उनके साथ एक मिस्ट्री मैन शेरवानी पहने दूल्हे की तरह सजा खड़ा था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आखिरकार.' ऐसे में माना जा रहा था कि चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है. उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के कमेंट्स आए. कुछ उनके समर्थन में थे और कुछ उनके खिलाफ. हालांकि इंटरनेट का एक बड़ा हिस्सा मानता है कि चंद्रिका और उनके पति अटेंशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement