scorecardresearch
 

'तारक मेहता' के बाघा की बिखरी जिंदगी, 8 महीने में सिर से उठा पेरेंट्स का साया, पड़े अकेले, छलका दर्द

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर तन्मय वेकारिया ने पिता के निधन के बाद पहली पोस्ट शेयर की है. एक्टर ने कहा कि वो हमेशा पिता को याद करेंगे.

Advertisement
X
Tanmay Vekaria emotional post (Photo: Instagram @tanmayvekariaofficial)
Tanmay Vekaria emotional post (Photo: Instagram @tanmayvekariaofficial)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का रोल करने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां को खोने के दर्द से वो उबरे नहीं थे कि उनके पिता भी दुनिया से चल बसे हैं. तन्मय के पिता अरविंद वेकारिया, जो कि गुजराती रंगमंच के जाने माने एक्टर और डायरेक्टर थे, अब हमारे बीच नहीं रहे. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. 

तन्मय का छलका दर्द
मुश्किल वक्त में तन्मय के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम मजबूती से खड़ी है. प्रोड्यूसर असित मोदी का कहना है वो दुख की इस घड़ी में तन्मय के साथ हैं. उन्होंने एक्टर के पिता के निधन पर शोक जताया है. इस बीत तन्मय ने इंस्टा स्टोरी पर पिता के नाम इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने पिता संग यागदार फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- पापा हम आपको हमेशा याद करेंगे. मुझे पता है आप बेहतर जगह हो, स्वर्ग में हो.

तन्मय की पोस्ट देखकर फैंस का दिल टूट गया है. पिता को खोने के बाद तन्मय ने जिस मजबूती के साथ खुद को संभाला है, यूजर्स ने उसकी तारीफ की है. 

तन्मय ने पिता की मौत से 8 महीने पहले ही मां को खोया था. अब उनके ऊपर से पेरेंट्स का साया उठ चुका है. उनकी मां का निधन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था. बीते दिनों तारक मेहता शो की शूटिंग के वक्त तन्मय मां को याद कर भावुक हो गए थे. सेट पर बिलख-बिलखकर रोते हुए उनका वीडियो सामने आया था. तब प्रोड्यूसर असित मोदी और टीम के बाकी मेंबर्स ने तन्मय को हिम्मत दी थी. 

Advertisement

तन्मय के पिता अरविंद वेकारिया ने गुजराती फिल्मों में काफी काम किया था. इनमें यशोदा, रुपियो नाच नचावे और छानु चमकलो जैसी मूवीज शामिल हैं. उन्होंने हिट शो शक्तिमान में भी काम किया था. सबसे मजेदार बात ये है कि अरविंद ने बेटे के शो तारक मेहता में गेस्ट रोल किया था. अरविंद आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक्टिंग के फील्ड में अपने योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. फैंस ने दुख की इस घड़ी में तन्मय को हौसला दिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement