सुनीता आहूजा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक से भले ही 14 साल बाद पैचअप कर लिया हो, लेकिन उन्होंने रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 में भांजे की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. शो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता ने कॉमेडियन को लताड़ लगाई. फैंस ने इस वीकेंड एपिसोड को सुपरहिट बता दिया है.
सुनीता ने लगाई कृष्णा की क्लास
मामी सुनीता को सेट पर देखकर कृष्णा उनसे पर्सनली मिलते हैं. मामी से हाथ मिलाते हुए कृष्णा पूछते हैं- कैसी हैं आप? आपने तो सरप्राइज कर दिया. जवाब में सुनीता ने कहा- तू कैसा है बोल. तू आप आप बोल रहा है मुझे. तूने मुझे ऐडी बोला था ना. ये सुनते ही कृष्णा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. वो अपने स्टेटमेंट को रिकॉल करते हैं. उन्होंने कहा था- देखना कोई ऐडा-ऐडी खड़ी कर देंगे यहां पर. सुनीता ने कृष्णा को रोस्ट करते हुए कहा- बचपन से इसी ऐडी ने तुझे पेड़े खिलाए हैं. तभी आज तू खड़ा है इधर. कृष्णा ने मामी को गले से लगाकर माफी मांगी. कहा कि उनके मुंह से ऐसी निकल गया था. वो मेकर्स पर चिल्लाते हुए कहते हैं- बताया करो तुम लोग पहले ही. बताते नहीं हो.
सुनीता ने कहा- हर बात पर मामा-मामा बोलता है. मामी का कभी नाम लिया है तूने? ये सुनकर सेट पर सभी कृष्णा को टीज करने लगते हैं. वे लोग भी कृष्णा से पूछते हैं- मामी का नाम क्यों नहीं लिया? सुनीता ने कष्णा को अपने बेटे जैसा बताया. वो इमोशनल होते हुए कहती हैं- मैं कृष्णा को अपने बेटे यश जितना प्यार करती थी. इसके लिए एक अलग से रूम था. मैंने इसकी वजह से घर में नॉन वेज शुरू किया था, क्योंकि इसे फिश पसंद थी. मैं जैसे यश को प्यार करती हूं. इसे मैं यश की तरह ही प्यार करती हूं.
सेट पर ढेर सारी मस्ती, धमाल के साथ इमोशंस का सैलाब शो में दिखा. सुनीता ने भले ही कश्मीरा और कृष्णा को टीज किया, लेकिन तहे दिल से दोनों को माफकर गले से लगाया. कपल के बच्चे भी सुनीता से मिले. उन्होंने अपनी दादी सुनीता के पैर छुए. कश्मीरा ये रीयूनियन देखकर इमोशनल हुईं. फैंस को ये एपिसोड देखकर हीरो नंबर 1 गोविंदा की कमी खली है.