लॉकअप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा को जमकर निगेटिविटी मिल रही है. वो शो में हर कंटेंस्टेंट्स से भिड़ रही हैं. बीते एपिसोड में श्रेया ने टीवी के स्टार हर्षद चोपड़ा के खिलाफ जहर उगला. माधुरी ग्रोवर संग बातचीत में उन्होंने हर्षद को एरोगेंट बताया. उन्होंने ये तक कहा कि एरोगेंसी की वजह से हर्षद को कोई टीवी शो में काम नहीं दे रहा है. उनकी शादी ना होने पर भी श्रेया ने कमेंट किया.
हर्षद पर भड़कीं श्रेया
वो कहती हैं- हर्षद को कोई काम नहीं दे रहा है बाहर. एरोगेंट है वो बाहर. इसलिए उसकी शादी नहीं हुई. क्योंकि कोई लड़की उसके जैसे लड़के से शादी नहीं करना चाहेगी. श्रेया अपनी इन बातों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं. लोगों का कहना है वो खुद को फन्ने खां समझ रही हैं. श्रेया पर लॉकअप के खिलाड़ियों की गलत इमेज प्रेजेंट करने, नैरेटिव सेट करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही हैं. उनकी शो में हर दूसरे खिलाड़ी से लड़ाई हो रही है. यूजर्स का मानना है वो पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं.
इससे पहले एपिसोड में हर्षद ने खुलकर अपनी लवलाइफ पर बात की थी. उन्होंने अभी तक शादी ना करने की वजह बताई थी. हर्षद को 16 साल पहले एक्स गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया था. लॉकअप के प्रीमियर में अपने बुरे फेज का उन्होंने खुलासा किया था. हर्षद ने अपना सीक्रेट रिवील करते हुए बताया था कि वो एक वक्त किसी के प्यार में थे. लेकिन गर्लफ्रेंड ने उन्हें उनके ही बेस्ट फ्रेंड के साथ रहकर चीट किया था. इस ब्रेकअप का उनकी पर्सनैलिटी पर ऐसा असर पड़ा कि वो आज तक डेटिंग से डरते हैं. उन्होंने शादी भी नहीं की है. जबकि उनकी उम्र 43 साल हो चुकी है. प्यार में धोखे के बाद से वो लाइफ में रिजर्व हो गए हैं. सोशली भी वो कम एक्टिव रहते हैं. अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया से छिपाकर रखते हैं.
हर्षद को लेकर जैसा कि श्रेया का दावा था कि वो बेरोजगार हैं, गलत है. एक्टर कई बड़े शोज का हिस्सा रहे हैं. आज भी वो टीवी शो में काम करते हैं. उन्होंने बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बड़े अच्छे लगते हैं 4 में काम किया है. इन दिनों वो लॉकअप में दिख रहे हैं. ये उनका पहला रियलिटी शो है. टीवी शो लेफ्ट राइट लेफ्ट से उन्हें फेम मिला था.