scorecardresearch
 

समय रैना के लिए खत्म हुई मुकेश खन्ना की नफरत, साथ में किया शूट, यूजर्स बोले- शक्तिमान बिक गया

मुकेश खन्ना और समय रैना एक ही साथ नजर आए, जिससे कई लोग हैरान रह गए हैं. यूजर्स शक्तिमान एक्टर को जमकर रोस्ट कर रहे हैं. मुकेश ने समय के लिए कई आपत्तिजनक बातें इंटरनेट पर कही हैं, जिसके बाद अब वो सबके निशाने पर आ गए हैं.

Advertisement
X
नए ऐड में नजर आए मुकेश खन्ना और समय रैना (Photo: Screengrab)
नए ऐड में नजर आए मुकेश खन्ना और समय रैना (Photo: Screengrab)

समय रैना को लेकर इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आता है. एक वर्ग कहता है कि उनकी कॉमेडी अश्लील है और भारतीय समाज के साथ मेल नहीं खाती है. वहीं दूसरी तरफ लाखों-करोड़ों लोग उनकी उसी कॉमेडी को पसंद करते हैं. समय के खिलाफ शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना काफी बयानबाजी करते नजर आते हैं. लेकिन अब लगता है कि कॉमेडियन संग उनकी नफरत कम हो गई है.

ट्रोल हो गए 'शक्तिमान'

मुकेश खन्ना और समय रैना हाल ही में एक स्मार्टफोन का ऐड करते नजर आए. इसमें एक्टर शक्तिमान बनकर कॉमेडियन के पास आते हैं और उनके जोक्स पर सवाल उठाने लगते हैं. मगर समय अपनी समझदारी से उन्हें इंप्रेस कर देते हैं. इस ऐड में दोनों की जुगलबंदी कई लोगों को पसंद आई है. 

समय और मुकेश खन्ना का कोलैब इंटरनेट पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर दोनों को एक साथ देखकर लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा मुकेश खन्ना ट्रोल हो रहे हैं. ट्रोल्स उन्हें समय को लेकर दिए तीखे बयान पर घेर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि शक्तिमान बिक चुका है. दूसरे लिखते हैं कि अंत में पैसा ही बोलता है. 

कई लोग मुकेश खन्ना के पुराने बयानों को भी सामने ला रहे हैं. उन्होंने समय को लेकर कहा था कि वो कुत्ते की दुम हैं जो कभी साधी नहीं हो सकती. एक्टर के मन में जो नफरत कॉमेडियन को लेकर थी, उसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. उनका कहना है कि समय ने अपने हेटर्स को भी अपना फैन बना डाला है. सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना को लेकर कई बातें लिखी-पढ़ी जा रही हैं. 

Advertisement

क्या बोले थे मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर जब समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद शुरू हुआ था, तब उन्होंने कॉमेडियन के कंटेंट पर सवाल उठाए थे. उन्होंने समय को लेकर कई बातें कहीं. एक्टर ने कहा था कि समय का मुंह काला करके उन्हें गधे पर बैठाना चाहिए और उनकी परेड निकालनी चाहिए. मगर जब समय ने अपने स्पेशल शो में मुकेश खन्ना पर तंज कसा, तो एक्टर चुप नहीं बैठ पाए. उन्होंने X पर ट्वीट करके समय के लिए लिखा कि कॉमेडियन कुत्ते की दुम है, जो कभी सीधी नहीं हो सकती. 

बात करें समय रैना की, तो वो अपना विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 लेकर आ चुके हैं जिसे काफी प्यार मिला है. 24 घंटों बाद पहले एपिसोड को करीब 30 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख डाला है. उनके शो पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहुंची थीं, जिन्हें भी काफी पसंद किया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement