scorecardresearch
 

'महाभारत' के अर्जुन बनकर भी नहीं बदली शहीर शेख की किस्मत! रहे बेरोजगार, मजबूरी में किए समझौते

'महाभारत' में अर्जुन बनकर घर-घर मशहूर हुए शाहीर शेख ने अपने स्ट्रगल का खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि 2 साल तक काम नहीं मिला और आज भी खुद को सर्वाइवल मोड में मानते हैं.

Advertisement
X
शहीर शेख ने स्टार बनकर भी किया स्ट्रगल! (Photo: Screengrab)
शहीर शेख ने स्टार बनकर भी किया स्ट्रगल! (Photo: Screengrab)

टीवी के हैंडसम स्टार शहीर शेख इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' को लेकर चर्चा में हैं. 'महाभारत', 'नव्या' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे हिट शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाले शहीर ने अब अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया है.

एक्टर ने बताया कि इतनी सफलता मिलने के बाद भी वह आज तक खुद को 'सर्वाइवल मोड' में ही मानते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब 1-2 साल तक उनके पास कोई काम नहीं था और मजबूरी में उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स करने पड़े, जो वह करना ही नहीं चाहते थे.

'आज भी सर्वाइवल मोड में हूं'

एक पॉडकास्ट में जब शाहीर से पूछा गया कि क्या अब उनकी जिंदगी लग्जरी से भर गई है और वह स्ट्रगल से बाहर निकल चुके हैं? इस पर एक्टर ने साफ कहा- मैं आज भी सर्वाइवल मोड में ही हूं. ऐसा नहीं है कि मैंने सब हासिल कर लिया है. आज के दौर में इतना कॉम्पिटिशन है कि हमेशा तैयार रहना पड़ता है. पता नहीं अगला मौका कब मिले और क्या हो जाए, इसलिए खुद को हर वक्त तैयार रखना जरूरी है.

Advertisement

शहीर ने आगे बताया कि एक्टर की जिंदगी बाहर से जितनी ग्लैमरस दिखती है, अंदर से उतनी आसान नहीं होती. उन्होंने कहा- मुश्किल वक्त बार-बार आता है. मैं खुद को किसी एक तरह की लाइफस्टाइल का आदी नहीं बनने देता. मैं कम से कम चीजों में भी जी सकता हूं. मैंने खुद को ऐसा ही तैयार किया है. अगर बेसिक जरूरतें भी पूरी न हों, तो उनके लिए हर दिन मेहनत करूंगा.

उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा- हाल ही में मैं 1-2 साल तक बिना काम के था. उस दौरान कई बार मजबूरी में ऐसे काम भी करने पड़े, जिन्हें मैं करना नहीं चाहता था.

'महाभारत' में अर्जुन बनते वक्त डर के मारे कांप रहा था

शहीर ने अपने सबसे यादगार किरदार अर्जुन को भी याद किया. उन्होंने बताया कि 'महाभारत' में अर्जुन का रोल निभाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा- मैं इस किरदार को लेकर बहुत डरा हुआ था. इस शो की तैयारी डेढ़ साल तक चली थी. उससे पहले कई साल रिसर्च हुई. पूरे चार साल बाद शो शुरू हुआ. इतनी बड़ी जिम्मेदारी थी कि गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी. पूरी तैयारी के बावजूद मैं बेहद नर्वस था.

लॉन्च वाले दिन बाथरूम में बंद होकर रो पड़े थे शहीर

Advertisement

शाहीर ने एक भावुक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया- शो के लॉन्च के दिन लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखकर मैं इतना इमोशनल हो गया कि खुद को बाथरूम में बंद कर लिया. मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया. फिर प्रोड्यूसर करीब 15-20 मिनट तक मुझसे बात करते रहे और मुझे संभाला.

उन्होंने कहा कि 'महाभारत' ने सिर्फ उनका करियर ही नहीं बदला, बल्कि उनकी सोच और जिंदगी को भी गहराई से प्रभावित किया.

'महाभारत' से पहले आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे

शाहीर ने इससे पहले भी बताया था कि 'नव्या' और 'महाभारत' के बीच उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला था. उस दौरान उन्होंने फोटोग्राफी शुरू कर दी थी और दोस्तों के फोटोशूट करके अपना गुजारा किया. करीब एक साल तक वह सिर्फ ऑडिशन देते रहे और काम की तलाश में भटकते रहे.

शाहीर का कहना है कि उनका मकसद कभी स्टार बनना नहीं था. उन्होंने कहा- मेरा सपना सुपरस्टार बनना नहीं है. मैं सिर्फ अच्छा अभिनेता बनना चाहता हूं और लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं. यही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'अब होगा हिसाब' से पहले शहीर शेख फिल्म 'दो पत्ती' में कृति सेनन और काजोल के साथ नजर आए थे. वहीं टीवी पर 'क्या मस्त है लाइफ', 'नव्या', 'महाभारत' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे हिट शोज ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement