scorecardresearch
 

टीवी के जमाई राजा ने बर्थडे पार्टी में वाइफ को किया KISS, वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के लिए उनके लविंग हसबैंड रवि दुबे ने बर्थ डे पार्टी रखी. सरगुन की गर्ल्स गैंग के अलावा कई टीवी सितारे पार्टी में शामिल हुए. केक काटने के बाद सरगुन ने रवि को प्यारी सी KISS दी.

Advertisement
X
सरगुन मेहता और रवि दुबे
सरगुन मेहता और रवि दुबे

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी की. हालांकि उनका जन्मदिन 6 सितंबर को था. लेकिन उनके दोस्तों और लविंग हसबैंड रवि दुबे ने उन्हें फुरसत से बर्थडे पार्टी दी. उनके पति और गर्ल्स गैंग ने उनके बर्थडे पार्टी को हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. इस बर्थडे पार्टी की हाईलाइट रवि और सरगुन की प्यार भरी किस रही.

 

on

 

केक काटने के बाद टीवी के मोस्ट लवेबल कपल ने एक-दूसरे को किया. उनके फैन क्लब ने किस करते हुए वीडियो और बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं.

 

on

 

सरगुन की गर्ल गैंग में रिद्धि डोगरा, आशा नेगी, सनाया ईरानी शामिल थीं. सभी ने सरगुन के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई.

Advertisement

 

on

 

कुछ दिन पहले रवि ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह पत्नी को किस करते दिखे थे.

सरगुन मेहता टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें कलर्स के सीरियल फुलवा से घर-घर में पहचान मिली थी. हाल ही के कुछ समय में सरगुन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी स्टार बनकर उभरी हैं. कई पंजाबी गानों और फिल्मों (अंगरेज, लव पंजाब और लाहौरिये) में वह दिखाई दी हैं. उनके पति रवि दुबे सीरियल जमाई राजा से पॉपुलर हुए थे. रवि ने खतरों के खिलाड़ी-8 में पार्टिसिपेट किया है.

 

Advertisement
Advertisement