scorecardresearch
 

नच बलिए 9: फैजल के एक्सीडेंट पर जानिए क्या बोलीं उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान

रियलिटी डांस शो नच बलिए 9 में कंटेस्टेंट फैजल खान का सफर थम चुका है. टीवी शो चंद्रगुप्त मौर्य की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं.

Advertisement
X
फैजल खान और मुस्कान कटारिया
फैजल खान और मुस्कान कटारिया

रियलिटी डांस शो नच बलिए 9 में कंटेस्टेंट फैजल खान का सफर थम चुका है. टीवी शो चंद्रगुप्त मौर्य की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने चोटिल होने की खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी और अब उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. स्पॉटबॉय से बातचीत में मुस्कान ने कहा, "यदि आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगी कि शो से ज्यादा मुझे फैजल के लिए दुख हो रहा है."

क्या फैजल के साथ-साथ उनकी पार्टनर का सफर भी शो में खत्म हो गया है? इस सवाल के जवाब में मुस्कान ने कहा कि उन्हें ये जानकारी डिसक्लोज करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा, "उसे इस हालत में देखना बड़ा मुश्किल है. हां, लेकिन ये बात भी सच है कि जब तक वो ठीक नहीं होगा हम परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. तो ये कहा जा सकता है कि शायद हमारा सफर यहीं पर खत्म हो गया है."

Advertisement

मुस्कान ने बताया कि डॉक्टरों ने फैजल से कहा है कि वह कम से कम 8 हफ्ते तक आराम करें. मुस्कान ने कहा, "जिंदगी हर चीज से बड़ी है इसलिए हम किसी तरह का रिस्क नहीं लेने वाले हैं." मुस्कान ने बताया कि फैजल को 2 तारीख को डिस्चार्ज कर दिया गया है और हमारे लिए उसे इतनी तकलीफ में देखना दुखद बात थी.

View this post on Instagram

Dancing in every moment, dance in every breathe, dance dance dance your way away! #FaisAan @muskaankataria @starplus @banijayasia #NachBaliye9

A post shared by Faisal Khan (@faisalkhan30) on

View this post on Instagram

Let life be a shower of roses,let life be as positive as it can be, let life be lived like it's never been lived before!! #positivethoughts #FaisAan @muskaankataria @starplus @banijayasia #NachBaliye9

A post shared by Faisal Khan (@faisalkhan30) on

फैजल ने अस्पाल के बेड पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कभी-कभी, भाग्य आपकी इच्छाओं के खिलाफ काम करता है और दुर्भाग्य से आप इसे कंट्रोल नहीं कर सकते." फैजल ने लिखा, "यहां तक का सफर शानदार रहा, हम अपनी सीमाओं से बाहर पंख फैला रहे थे और स्टेज पर कभी न देखे गए एक्ट्स दिखाए. लेकिन, मुझे नहीं पता था कि मेरी दुनिया बदलने वाली है."

Advertisement
Advertisement