scorecardresearch
 

नच बलिए में हिस्सा लेने के लिए एक्ट्रेस ने Ex को किया कॉल तो मिला ऐसा जवाब

रियलिटी शो नच बलिए 9 डांस परफॉर्मेंस से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है. अब खबरें हैं कि नच बलिए के मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना और कनन मल्होत्रा को शो के लिए अप्रोच किया है.

Advertisement
X
चाहत खन्ना
चाहत खन्ना

रियलिटी शो नच बलिए 9 डांस परफॉर्मेंस से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है. शो की इस बार की थीम 'एक्स कपल' काफी दिलचस्प है. शो से एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा बाहर हो गए हैं. वहीं मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह अपने झगड़ों को लेकर खबरों में हैं. अब खबरें हैं कि नच बलिए के मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना और कनन मल्होत्रा को शो के लिए अप्रोच किया है.

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, चाहत खन्ना और कनन को नच बलिए में साथ आने के लिए ऑफर किया गया. चाहत ने इस बारे में अपने एक्स बॉयफ्रेंड कनन से बात की. चाहत ने कनन को कॉल किया और पूछा कि क्या वो नच बलिए में उसके साथ पार्टिसिपेट करने में इंटरस्टेड है. तो इसके जवाब में कनन ने एपिक रिस्पॉन्स दिया. कनन ने कहा- मेरा तलाक हो जाएगा.

Advertisement

चाहत और कनन के रिलेशनशिप की बात करें तो बता दें कि चाहत और कनन दो साल तक रिलेशन में रहे थे. बाद में चाहत ने बिजनेसमैन भरत नर्सिंघानी से शादी कर ली थी. लेकिन दोनों की शादी ज्यादा चल नहीं पाई. इसके बाद चाहत ने 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की थी. लेकिन चाहत खन्ना ने फरहान पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों अलग हो गए. चाहत दो बच्चियों की मां है.

वहीं कनन की बात करें चाहत से अलग होने के बाद उन्होंने रब से सोना इश्क को-स्टार एकता कॉल को डेट किया. लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए. 2014 में कनन ने आकांक्षा ढींगरा से शादी कर ली थी.

Advertisement
Advertisement