scorecardresearch
 

नच बलिए: मधुरिमा ने विशाल को क्यों मारा था थप्पड़? बताई वजह

नच बलिए 9 शो में रिहर्सल के दौरान मधुरिमा ने विशाल को थप्पड़ तक जड़ दिया था. अब मधुरिमा ने इस बारे में बताया है कि क्यों वो विशाल को थप्पड़ मारने पर मजबूर हो गई थीं.

Advertisement
X
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली

नच बलिए 9 के सबसे चर्चित एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह शो से एलिमिनेट हो गए हैं. शो में मधुरिमा और विशाल के डांस  से ज्यादा उनके बीच की लड़ाई-झगड़े और नोक-झोंक चर्चा में रही है. यहां तक शो में रिहर्सल के दौरान मधुरिमा ने विशाल को थप्पड़ तक जड़ दिया था. अब मधुरिमा ने इस बारे में बताया है कि क्यों वो विशाल को थप्पड़ मारने पर मजबूर हो गई थीं.

स्पॉट बॉय को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने बताया, 'कोई भी अपने एक्स के साथ दोस्त बनकर नहीं रह सकता है. एक्स के साथ दोस्ती नहीं चल पाती है. ये सिर्फ आपके पिछले जख्मों और रंजीशों को बढ़ा देता है.'

विशाल को थप्पड़ मारने वाली बात पर मधुरिमा ने कहा, 'हां मैंने विशाल को थप्पड़ मारा, क्योंकि उन्होंने मुझे धक्का दिया था. मैंने उन्हें गाली दी थी तो वो भी मुझे गाली दे सकते थे. उन्हें मुझे धक्का देने का कोई हक नहीं है. मैं ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं. मुझे लगा कि ये हाई टाइम था और मैंने रिएक्ट किया. '

Advertisement

View this post on Instagram

So if you’ve liked our performance pls vote for us on 1800-120-888806 Nowwwwwwww @starplus @banijayasia

A post shared by Madhurima Tuli (@madhurimatuli) on

मधुरिमा ने आगे बताया, 'विशाल को चंद मिनटों तक एहसास ही नहीं हुआ कि मैंने उन्हें थप्पड़ मारा है. इंटरव्यू के दौरान जब मधुरिमा से पूछा गया कि क्या वो लड़ाई झगड़े भूलकर विशाल के साथ अच्छी तरह से रहेंगी? इसपर मधुरिमा ने कहा, 'क्या आपको लगता है कि मुझे ऐसा करना चाहिए?  नहीं मैं ऐसा नहीं करूंगी. अगर कभी वो मुझसे कहीं टकरा भी जाएं तब भी मैं उनसे बात करना पसंद नहीं करूंगी.'

बता दें कि कुछ दिन पहले शो की रिहर्सल से मधुरिमा और विशाल की लड़ाई की एक वीडियो क्लिप लीक हुई थी. वीडियो में मधुरिमा विशाल को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही थीं.

Advertisement
Advertisement