scorecardresearch
 

एक्ट्रेस के करोड़ों के घर में घुसा बारिश का पानी, वाइपर लेकर सफाई में जुटा परिवार

मुंबई में हुई भारी बारिश से अशनूर कौर की बालकनी और लिविंग रूम में पानी भर गया, जिससे स्टाफ को पानी साफ करना पड़ा. वहीं फैन्स ने चिंता जाहिर करते हुए एक्ट्रेस और उनके परिवार से घर के अंदर सुरक्षित रहने की अपील की.

Advertisement
X
अशनूर के घर भरा पानी (Photo: Instagram/@ashnoorkaur)
अशनूर के घर भरा पानी (Photo: Instagram/@ashnoorkaur)

मुंबई की बारिश हर साल लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है और इस बार इसका शिकार टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर भी हो गई हैं. मुंबई में हुई भारी बारिश के चलते अशनूर कौर के घर में पानी घुस गया, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बारिश का पानी उनकी बालकनी को पार करते हुए सीधे लिविंग रूम तक पहुंच गया है. इस मुश्किल घड़ी में अशनूर का पूरा स्टाफ घर को संभालने और पानी निकालने में जुटा हुआ है

बालकनी से सीधे लिविंग रूम में घुसा पानी
अशनूर कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनके आलीशान घर की हालत देखी जा सकती है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बालकनी के रास्ते बारिश का पानी तेजी से फर्श पर फैल रहा है और देखते ही देखते वह लिविंग एरिया के अंदर तक आ चुका है. पानी का लेवल इतना ज्यादा था कि घर के कीमती सामान को खराब होने से बचाने के लिए तुरंत मशक्कत शुरू करनी पड़ी.

स्टाफ ने संभाला मोर्चा
जैसे ही घर के अंदर पानी घुसना शुरू हुआ, अशनूर के घर के स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग वाइपर और सफाई के दूसरे सामानों की मदद से पानी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह घर के बाकी हिस्सों में न फैले. समझदारी दिखाते हुए कमरे में बिछे महंगे कारपेट को भी तुरंत लपेटकर एक तरफ रख दिया गया, ताकि वह पानी में भीगकर खराब न हो.

Advertisement

फैंस ने जताई चिंता
जैसे ही अशनूर कौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उनके फैंस और चाहने वाले परेशान हो गए. फैंस लगातार कमेंट्स करके एक्ट्रेस और उनके परिवार का हालचाल पूछ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इस मौसम में बेहद सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि मुंबई के कई इलाकों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है.

हालांकि, अशनूर ने वीडियो में किसी बड़े नुकसान या हादसे का जिक्र नहीं किया है, लेकिन पानी को देखकर साफ है कि उन्हें इस वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मुंबई की बारिश और थम गई जिंदगी
मुंबई में मानसून की शुरुआत होते ही हर साल जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. लगातार होने वाली तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाता है, जिससे सड़कों पर गाड़ियां रेंगने लगती हैं और लोकल ट्रेनें भी प्रभावित होती हैं. अशनूर कौर को हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में देखा गया था और अब उनके इस वीडियो ने एक बार फिर मुंबई की बारिश के खौफनाक मंजर को सबके सामने ला दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement