कभी अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी महाकुंभ 2025 के वक्त लाइमलाइट में आई थीं. ग्लैमर की राह छोड़ चुकीं ममता ने संन्यासी बनने का ऐलान किया था. महाकुंभ में उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया, हालांकि विरोध के बाद उन्हें पद से हटाया गया. इसके बाद से वो भगवा कपड़े पहने साध्वी के लुक में दिखीं. लेकिन धीरे-धीरे ममता के अंदाज बदलने लगे हैं.
ममता का बदला लुक
ममता ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो गोवा घूमने निकली हैं. अपनी साध्वी इमेज से इतर ममता वेस्टर्न लुक में नजर आईं. एयरपोर्ट से ममता ने वीडियो पोस्ट किया है. वो रेड ड्रेस में दिखीं. ओपन हेयर, मेटा AI सनग्लासेज, लिपस्टिक और लाइट मेकअप में वो नजर आईं. वो अपने दोस्तों और फैमिली के साथ गोवा में चिल करेंगी. ममता को भगवा कपड़े छोड़ ग्लैमरस लुक में देख फैंस उनके बदले अवतार की वजह पूछ रहे हैं. वीडियो में ममता ने अपने मेटा AI सनग्लासेज को फ्लॉन्ट किया. उन्होंने बताया कि ये ग्लासेज उन्होंने 50 हजार के खरीदे हैं.
ममता को कई यूजर्स ने ट्रोल भी किया है. एक शख्स ने लिखा- साध्वी बनने से जी भर गया तो पुराने अंदाज में लौट आईं. दूसरे ने लिखा- क्या हुआ महामंडलेश्वर बनने का भूत सिर से उतर गया? यूजर ने कहा- साध्वी का रूप कहां गया मैडम का? ममता ने वीडियो में बताया कि वो गोवा अपने किसी रिश्तेदार के बच्चे के बर्थडे सेलिब्रेशन में आई हैं. परिवार और दोस्तों के साथ वो जश्न मना रही हैं. यूजर्स ने ये भी कहा कि ममता को स्क्रीन पर एक्टिंग नहीं मिल रही, इसलिए वो रियल लाइफ में कभी साध्वी तो कभी ग्लैमर गर्ल का अवतार दिखा रही हैं. ममता कुलकर्णी अभी साध्वी है या नहीं, इसे लेकर भी लोगों में कंफ्यूजन दिखा.
ममता ने 25 साल के बाद पहली बार टीवी शो लाफ्टर शेफ्स शो में अपीयरेंस दी. भारती सिंह के कुकिंग शो में ममता गेस्ट बनकर आईं. उन्होंने मेल एक्टर्स संग डांस किया. खाना भी बनाया. शो में ममता ऑरेंज कलर की साड़ी में पहुंची थीं. ममता को सालों बाद स्क्रीन पर देखकर फैंस का दिन बन गया है. ममता ने अपने एक्टिंग करियर में करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंदोलन, बाजी जैसी फिल्मों में काम किया था. सालों पहले वो इंडस्ट्री छोड़ चुकी थीं. लेकिन अब वो स्क्रीन पर दिखने लगी हैं.