scorecardresearch
 

मजार जाने पर ट्रोल हुई थीं कुनिका सदानंद, वीडियो शेयर कर दिया आस्था का सबूत

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपने रिएक्शन शेयर करती हैं. इसी कड़ी में एक यूजर ने उनपर सवाल उठाए थे. अब एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है.

Advertisement
X
क्यों चर्चा में कुनिका सदानंद ? (Photo: X/@HotstarReality)
क्यों चर्चा में कुनिका सदानंद ? (Photo: X/@HotstarReality)

बिग बॉस 19 की फेमस कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था, जो काफी वायरल था. वीडियो में देखा गया था कि कुनिका सदानंद मजार पर चादर चढ़ाने पहुंची थीं. इसे लेकर एक यूजर ने उनपर कमेंट किया था. अब एक्ट्रेस का इस पर रिएक्शन आया है. 

दरअसल कुनिका सदानंद ने एक वाीडियो शेयर कर एक यूजर को करारा जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो वो सभी धर्मों के लिए अपनी श्रद्धा के बारे में बताती दिख रही हैं.

पहले जानिए आखिर मामला क्या था?
दरअसल बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा के लिए पहुंचे थे. जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए. इसी एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कुनिका सदानंद ने रिएक्शन दिया था. उनके रिएक्शन पर एक यूजर ने एक्ट्रेस पर निशाना साधा था. 

एक यूजर ने लिखा, 'मजार जाने वालों को मंदिर जाने वालों से दिक्कत होगी. तुम तो बस एक गुलाम हो. हम तुम्हारा दर्द समझ सकते हैं. दूसरा दर्द यह है कि कुमार सानू BJP में शामिल हो गए.'

कुनिका का आया जवाब
इस तीखे रिएक्शन पर कुनिका ने भी पलटवार करते हुए एक वीडियो जारी किया. वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा, 'मैं मजार पर भी जाती हूं, मंदिर भी और चर्च भी, गुरुद्वारा भी, और भागवत कथा भी सुनती हूं.' एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर काफी रिएक्शन भी देखने को मिले. 

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'आपको लोगों के सामने अपनी आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद साबित करने की जरूरत नहीं है. वे खुद अपने धर्म को ठीक से नहीं जानते, इसीलिए दूसरों के मामलों में दखल देते हैं.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'पर गाली सिर्फ मंदिर जाने वालों को ही देती हो, ऐसा क्यों?'

कुमार सानू का क्यों हुआ जिक्र?
आप सोच रहे होंगे कि जिस यूजर को कुनिका ने जवाब दिया उनसे सिंगर कुमार सानू का जिक्र क्यों किया? दरअसल कुनिका सदानंद इसे खुले तौर पर कई बार कुमार सानू संग अपने रिश्ते को लेकर कह चुकी हैं. TOI को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, 'जब हमारा रिश्ता शुरू हुआ था, तब वो (कुमार) कानूनी तौर पर शादीशुदा थे, लेकिन अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और हम दोनों साथ रहते थे. उस समय मैं भी शादीशुदा नहीं थी. फिर उनका किसी और से रिश्ता बन गया और मैंने ये रिश्ता छोड़ दिया.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement