scorecardresearch
 

कसौटी में खुलेगा कोमोल‍िका का राज, ऐसा होगा ह‍िना खान का आख‍िरी सीन

टीवी शो कसौटी ज‍िंदगी में इन द‍िनों अनुराग बसु, प्रेरणा और कोमोल‍िका के बीच जबदस्त जंग छ‍िड़ी हुई है. शो की कहानी में अब तक द‍िखाया गया है कि प्रेरणा और अनुराग ने मंद‍िर में शादी रचाई है.

Advertisement
X
ह‍िना खान (PHOTOS- Twitter)
ह‍िना खान (PHOTOS- Twitter)

टीवी शो कसौटी ज‍िंदगी में इन द‍िनों अनुराग बसु, प्रेरणा और कोमोल‍िका के बीच जबरदस्त जंग छ‍िड़ी हुई है. शो की कहानी में अब तक द‍िखाया गया है कि प्रेरणा और अनुराग ने मंद‍िर में शादी रचाई है. इसके बाद अनुराग ने मजबूरी में कोमोल‍िका से दूसरी शादी रचाई. इसके बाद शो में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. लेकिन शो के ट्रैक पर आने के बाद ये खबर है कि कोमोल‍िका का रोल न‍िभा रहीं ह‍िना खान शो छोड़ रही हैं.

शो के शानदार ट्रैक पर लीड स्टार का जाना कहानी पर काफी असर डालता है. लेकिन इसके लिए मेकर्स ने खास तैयारी कर ली है. स्पॉटबाय की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक कोमोल‍िका का रोल न‍िभाने वाली ह‍िना खान फिल्मी प्रोजेक्ट की वजह से छोटे पर्दे से दूरी बना रही हैं. उनके एग्ज‍िट को शो में बड़ी सफाई से प्लान किया गया है. शो की आगे की कहानी में अनुराग बसु के प‍िता मोलॉय बसु कोमा से बाहर आ जाएंगे.

Advertisement

वो कोमोल‍िका के झूठ से पर्दा उठाने के साथ अनुराग की मजबूरी का सच सबको बताएंगे. अनुराग के प‍िता के इस खुलासे के बाद कोमोल‍िका को शो से एग्ज‍िट होगा.

View this post on Instagram

A post shared by (@realhinakhan) on

हिना खान के शो से एग्ज‍िट कराने का प्लान तो तैयार है, लेकिन इस बात से अब तक पर्दा नहीं उठा है कि क्या कोमोल‍िका की वापसी होगी. इसकी चर्चा इसल‍िए जोरों पर है क्योंकि कोमोल‍िका के किरदार के लिए ह‍िना का र‍िप्लेसमेंट मेकर्स ने सर्च कर ल‍िया है.

View this post on Instagram

A post shared by (@realhinakhan) on

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक ह‍िना खान को अलीशा र‍िप्लेस करेंगी. लेकिन देखना ये होगा कि कोमोल‍िका को किरदार बना रहता है या फिर नए किरदार के साथ नए स्टार की एंट्री होगी.

Advertisement
Advertisement