scorecardresearch
 

12 दिन में ही घर लौट आए कपिल शर्मा, कब आएगा कॉमेडी शो?

कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है. वो डिस्चार्ज हो गए हैं और जल्द ही काम पर लौट सकते हैं.

Advertisement
X
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है. वो डिस्चार्ज हो गए हैं और जल्द ही काम पर लौट सकते हैं. उनके एक दोस्त ने 'द कपिल शर्मा कॉमेडी शो' को लेकर अहम खुलासा किया है. बता दें कि पिछले कई दिनों से कपिल के शो की बंद होने की खबरें चल रही हैं. हालांकि लता मंगेशकर के एक बयान के बाद कपिल ने कहा था कि वो इलाज के बाद धमाकेदार वापसी करेंगे.

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में का इलाज 40 दिन तक चलना था, लेकिन वो 12 दिन में ही वापस लौट आए है. लौटने की वजह उनकी फिल्म फिरंगी का अधूरा काम बताया जा रहा है. बता दें कि खराब तबियत की वजह से मेकर्स ने उनका शो ऑफ़ एअर कर दिया था. मेकर्स ने कहा था कि कपिल शर्मा को आराम की जरूरत है. तभी से शो के बंद होने की चर्चाएं थीं. इससे पहले कपिल की खराब तबियत की वजह से शो के कई प्रमोशनल एपिसोड शूट नहीं हुए थे. शाहरुख खान जैसे स्टार को भी इंतज़ार कर वापस लौटना पडा था. इस बीच शो का अहम हिस्सा रहे कीकू शारदा के एक दूसरा कॉमेडी शो ज्वाइन करने की खबरें आईं. चर्चा यह भी है कि कीकू, अली असगर पुराने साथी सुनील ग्रोवर के साथ किसी और शो से जुड़ने वाले हैं.

Advertisement

और क्या कहा दोस्त ने 

कपिल के करीबियों के हवाले से डीएनए में छपी रिपोर्ट की मानें तो दोबारा फिट होकर जल्द ही काम पर लौटने वाला है. वो पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु के एक आयुर्वेदिक सेंटर में हेल्थ ट्रीटमेंट ले रहे थे. उन्हें छुट्टी दे दी गई है. अभी कपिल को आराम की जरूरत है. उन्हें अपकमिंग मूवी फिरंगी के के काम में भी जुटना है.

नजदीकी सूत्रों ने बताया कि इलाज के बाद कपिल पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. कॉमेडी शो की वापसी पर उनके करीबी ने कहा, 'यह तभी होगी जब कपिल पूरी तरह हेल्दी हो जाएंगे. शो कपिल लिए खास है और यह कहीं नहीं जा रहा है.' कपिल के करीबी ने अगले साल दोबारा शो लौटने की बात कही है. बेंगलुरु में एक के दौरान कपिल ने कहा था, वो अक्टूबर में वापसी करेंगे. उनका शो फिर लौटेगा. अभी तक शो के मेकर्स की ओर से भी वापसी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है.

Advertisement
Advertisement