विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) पर उठाए जा रहे सवालों पर गृह मंत्री अमित शाह ने करारा पलटवार किया है. अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संसद में इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा करने की खुली चुनौती दी है. अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है और सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस विषय पर चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.