scorecardresearch
 

बच्चों के शो 'द वॉयस इंडिया किड्स' की मेजबानी करेंगे जय भानुशाली

छोटे पर्दे के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुके एक्टर जय भानुशाली जल्द ही बच्चों के सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉयस इंडिया किड्स' को होस्ट करते नजर आ सकते हैं.

Advertisement
X
जय भानुशाली
जय भानुशाली

'डांस इंडिया डांस' और 'दिल से नाचें इंडियावाले' के होस्ट के रूप में अपनी काबिलियत साबित कर चुके एक्टर जय भानुशाली को बच्चों के सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉयस इंडिया किड्स' की मेजबानी का प्रस्ताव दिया गया है.

शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'शो के निर्माताओं ने जय को के पहले सीजन की मेजबानी का प्रस्ताव दिया है. जय एक परफेक्ट होस्ट और दर्शकों के साथ खुद को जोड़ पाने के अपनी काबिलियत के लिए मशहूर हैं.'

'द वॉयस इंडिया किड्स' एंड टीवी पर जुलाई से प्रसारित होगा. नए सीजन में सिंगर ट्रेनर के रूप में नजर आएंगी. बता दें कि जय छोटे पर्दे के साथ-साथ और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

Advertisement
Advertisement