scorecardresearch
 

'हाथ-पैर में फ्रैक्चर, 1 महीने तक हिला नहीं', इंडियन आइडल विनर का नींद में हुआ था एक्सीडेंट, कैसे बची जान?

सिंगर पवनदीप राजन ने अपने साथ हुए भयावह सड़क हादसे को लेकर बात की. 2025 में उनका बड़ा गंभीर एक्सीडेंट हुआ था. मगर अपनी स्ट्रॉन्ग विल पावर के चलते वो जल्दी ठीक हो गए.

Advertisement
X
पवनदीप राजन का भयानक एक्सीडेंट (Photo: Instagram @sonytvofficial)
पवनदीप राजन का भयानक एक्सीडेंट (Photo: Instagram @sonytvofficial)

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. सिंगिंग रियलिटी शो जीतने से पहले वो उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार थे. इंडियन आइडल ने उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया. करियर की बुलंदियों को छू रहे पवनदीप का 2025 में भयानक एक्सीडेंट हुआ था. उनके दोनों पैरों और हाथों में गंभीर चोट आई थी. लेकिन अपनी पॉजिटिव सोच और विल पावर के कारण वो ये दर्द झेल पाए.

पवनदीप ने क्या कहा?
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट के पॉडकास्ट में पवनदीप ने एक्सीडेंट वाली रात की टाइमलाइन बताई. पवनदीप राजन ने कहा- एक शो का ऑफर आया था. हम दिन में निकलने वाले थे. मैंने सोचा शाम को निकलते हैं, ताकि सुबह तक पहुंच जाएंगे. सुबह के 3 बजे थे. एक खड़ा ट्रक था. मैं सोया हुआ था. हमेशा जब भी गांव से आता हूं तो रात को निकलता हूं, सुबह तक एयरपोर्ट पहुंच जाता हूं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं था. सुबह उठा तो दोनों पैर टूटे हुए थे और हाथ भी. मैं क्योंकि सोया हुआ था मुझे कुछ पता नहीं चला, क्या हुआ था. मेरे उठने तक एक्सीडेंट हो चुका था. ड्राइवर नींद में था. सामने एक ट्रक खड़ा था. ड्राइवर ने नींद में उस ट्रक में गाड़ी घुसा दी थी. 

Advertisement

पवनदीप में बताया कि वो कार के दरवाजे को नहीं खोल पा रहे थे. उनका एक ही हाथ काम कर रहा था. उन्होंने लोगों से बाहर निकालने को कहा. गाड़ी में आग लग गई थी, उससे पहले वो बाहर निकल गए थे. पुलिस वहां पर आ गई थी. फिर सिंगर को अस्पताल ले जाया गया. घरवालों को बुलाया. पवनदीप का कहना है अब सब ठीक हैं. 1 महीने तक वो हिल नहीं पाए थे. आज वो चलना कितना जरूरी हैं समझ पाए हैं. पवनदीप ने कहा कि वो मुश्किल फेज में टूटते नहीं हैं. उनका कहना है दुख के पलों को जल्दी से निकालने की सोचनी चाहिए. 

पवनदीप ने हाल ही में इंडियन आइडल 16 में एक्सीडेंट का किस्सा फिर से शेयर किया था. उनके जज्बे की कहानी सुनकर विशाल डडलानी ने उनकी तारीफ की थी. करिश्मा कपूर भी उनकी दर्दभरी कहानी सुनकर इमोशनल हो गई थीं. शो में पवनदीप ने करिश्मा के लिए गाना गाकर समां बांधा था. वो कॉन्सर्ट में बिजी रहते हैं. उनके म्यूजिक सिंगल्स फैंस के बीच हिट रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement