scorecardresearch
 

Bigg Boss खिलौनों के चक्कर में उलझे घरवाले

बिग बॉस के घर में हर हफ्ता लड़ाई झगड़े और शोरगुल में बीतता है. आज का दिन भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. आज लग्जरी बजट टास्क में बिग बॉस की टॉय फैक्टरी की वजह से हंगामा रहने वाला है. 

Advertisement
X

बिग बॉस के घर में हर हफ्ता लड़ाई झगड़े और शोरगुल में बीतता है. आज का दिन भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. आज लग्जरी बजट टास्क में बिग बॉस की टॉय फैक्टरी की वजह से हंगामा रहेगा.

एक ओर अरमान की टीम में तनिषा, संग्राम और एंडी होंगे, जबकि सोफिया की टीम में काम्या, कुशाल और एजाज होंगे, जिनकी सुस्ती की वजह से पूरी टीम को झटका पहुंचेगा. बिग बॉस दोनों टीमों से 50 खिलौने बनाने को कहेंगे.

 पहला झगड़ा आज कुशाल और सोफिया के बीच होगा. सोफिया को लेकर सवाल उठते हैं और कुशाल टास्क में सहयोग करने से इनकार कर देते हैं. बाद में सोफिया की टीम के बनाए गए सॉफ्ट टॉय की क्वालिटी को लेकर अरमान और कुशाल में बहस हो जाती है.

 तू-तू मैं-मैं की एक वजह तब पैदा होती है जब गौहर अरमान के बनाए खिलौनों में खामियां निकालती हैं.

 हालात तब बदतर हो जाते हैं जब दोनों ही टीमें शुरुआती लक्ष्यों को साधने में असफल रहती हैं.

 एजाज और अरमान को कच्चे सामान को लेकर खींचतान करते देखा जा सकेगा. गौहर बीच-बचाव करेंगी. माहौल के शांत होने के कोई आसार नहीं हैं.

Advertisement
Advertisement