कसौटी जिंदगी की 2 एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस 2023 में इंडिया छोड़ दुबई में शिफ्ट हुई थीं. ऐसा करने की वजह उन्होंने नई मौकों, इंडियन टीवी से बाहर प्रोजेक्ट्स करना बताया था. एरिका ने ये भी कहा था टीवी का कंटेंट रिग्रेसिव हो चुका है, जो कि उनके क्रिएटिव विजन के साथ मेल नहीं खाता. इस वक्त दुबई में हालात बिगड़े हुए हैं. एरिका ने फैंस को अपना स्टेट्स बताया है. उनका कहना है वो दुबई में ही हैं.
एरिका ने बताया कैसे हैं दुबई के हालात
क्योंकि ईरान और इजरायल की जंग में दुबई को भी टारगेट किया जा रहा है. दुबई का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किया गया है. फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से कई टूरिस्ट फंसे हैं. ईशा गुप्ता और सोनल चौहान,अजित कुमार भी दुबई में हैं. इस बीच फैंस को एरिका की चिंता सताई. एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को बताया कि वो दुबई में सेफ हैं.
एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में कहा- यूएई की सरकार ने इस संकट को अद्भुत तरीके से हैंडल किया है. यहां रहते हुए मैंन देखा है कैसे अधिकारी रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. हालांकि जंग के हालातों में रहना आसान नहीं है. ये आवाजें (एयर डिफेंस इंटरसेप्शन की) रियल हैं और ये भयानक हैं. मेरे आसपास के लोग, दोस्त और परिवार के लोग ये सब अपनी आंखों से देख रहे हैं, ये मुश्किल प्रोसेस है. इसमें कोई शुगर कोट करने वाली बात नहीं है, ये डरावना एक्सपीरियंस है.
एरिका ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वो कहती हैं- हम शांति से काम कर रहे हैं. लोकल अथॉरिटीज की गाइडलाइंस का पालन कर सेफ रह रहे हैं. अभी हम बस यही कर सकते हैं. जिन लोगों ने इस जंग में अपनों को खोया है, मेरा दिल उनके साथ है.
एरिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो, दुबई में रहते हुए भी इंडियन ओटीटी शोज कर रही हैं. इंडिया और दुबई के बीच वर्क बैलेंस बनाए रखना अच्छे से मैनेज कर रही हैं. दुबई सैटल होने के बाद एरिका ने बिजनेस वर्ल्ड में भी कदम रखा है. उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है. उन्हें आखिरी बार 2024 में आई सीरीज 'लव अधूरा' में देखा गया था. एरिका को कसौटी जिंदगी की रीबूट, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए जाना जाता है.