scorecardresearch
 

Bigg Boss Marathi 6: तन्वी कोलते ने जीता बिग बॉस शो, सलमान के शो में दिखे राकेश-विशाल फिर हारे

बिग बॉस मराठी के नए सीजन का विनर मिल चुका है. तन्वी कोलते ने राकेश बापट, विशाल कोटियन, अनुश्री माणे और दीपाली सईद को पीछे छोड़कर बिग बॉस मराठी की ट्रॉफी और 15 लाख रुपये की प्राइज मनी जीत ली.

Advertisement
X
बिग बॉस मराठी को मिला नया विजेता (Photo: Instagram @ tanvikolteofficialt)
बिग बॉस मराठी को मिला नया विजेता (Photo: Instagram @ tanvikolteofficialt)

रितेश देशमुख के रियलिटी शो बिग बॉस मराठी को अपना नया विनर मिल गया है. एक्ट्रेस तन्वी कोलते शो के छठवें सीजन की विजेता बनी हैं. उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स रहे राकेश बापट, विशाल कोटियन, अनुश्री माणे और दीपाली सईद को पीछे छोड़कर शो की चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी में 15 लाख रुपये, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और 10 लाख रुपये की डायमंड ज्वेलरी वाउचर जीता. 

बिग बॉस मराठी सीजन 6 में सलमान खान वाले बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स भी शामिल थे. टॉप 5 में राकेश बापट और विशाल कोटियन थे, जो इस शो को जीतने की रेस में काफी आगे दिख रहे थे. मगर तन्वी की पॉपुलैरिटी ने उन्हें जीतने नहीं दिया. राकेश और विशाल के हाथों फिर से हार लगी. 

तन्वी कोलते का बिग बॉस में सफर

रितेश के शो में तन्वी एक बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थीं. हर टास्क में उनका परफॉरमेंस सबसे बेहतरीन होता था. यही वजह भी है कि तन्वी कोलते को टास्क क्वीन और धाकड़ गर्ल जैसे नाम दिए गए. बिग बॉस मराठी एक्ट्रेस की जिंदगी का सबसे बड़ा शो भी रहा. उनकी पर्सनैलिटी हमेशा एक बेबाक लड़की की रही, जिसने हर कदम पर अपनी बात खुलकर रखी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanvi Kolte (@tanvikolte06)

तन्वी बिग बॉस मराठी जीतने वाली दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट बन गई हैं. उनसे पहले एक्ट्रेस मेघा धड़े ने शो का पहला सीजन साल 2018 में जीता था. इसके बाद बिग बॉस मराठी के चार विजेता बने, जिसमें से सभी मेल कंटेस्टेंट्स थे- शिव ठाकरे (सीजन 2), विशाल निकम (सीजन 3), अक्षय केलकर (सीजन 4) और सूरज चवन (सीजन 5). 

Advertisement

तन्वी कोलते ने इससे पहले सिर्फ एक सीरियल लक्ष्मी निवास किया था, जो साल 2024 में आया था. मराठी सिनेमा में ये उनके शुरुआती कदम हैं. अब इस शो से तन्वी की जिंदगी भी बदलने वाली है. उन्हें आगे चलकर काफी सफलता मिलेगी. बिग बॉस शो को आजतक जिस कंटेस्टेंट ने जीता है, उसे अपने करियर में आगे काफी काम मिला है. अब तन्वी मराठी फिल्मों में जल्द दिखेंगी या नहीं, ये तो वक्त आने पर हमें खुद पता चल जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement