scorecardresearch
 

Bigg Boss में प्रीतम बने यार गद्दार

आज 'बिग बॉस' के घर में नॉमिनेशन प्रक्रिया होगी. प्रीतम को नॉमिनेशन के लिए पांच नाम लेने होंगे और वे पुनीत का नाम भी इसमें शामिल कर लेंगे. इसके बाद होगा हंगामा.

Advertisement
X
Bigg Boss 8
Bigg Boss 8

दिन की शुरुआत प्रणीत और प्रीतम के कैप्टेंसी के टास्क की तैयारी के साथ होती है. दोनों को घरवालों से वोट मांगनी होगी. घर के सदस्य बैलेट बॉक्स के जरिये चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देते हैं. प्रीतम को इस हफ्ते नॉमिनेशन से इम्युनिटी हासिल है. इसलिए वे प्रणीत को कप्तान बनाना चाहता है. लेकिन टास्क शुरू होने के बाद प्रीतम का हृदय परिवर्तन हो जाता है और वह फेयर गेम खेलना चाहता है. गौतम और डियांड्रा का रोमांस जारी रहेगा जबकि घर के

'बिग बॉस' प्रीतम को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं, वहां नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू होगी और उनसे अगले हफ्ते नॉमिनेट होने के लिए पांच नाम मांगे जाएंगे. उनके द्वारा दिए गए नामों को सीधे नॉमिनेट कर दिया जाएगा. मजेदार ट्विस्ट यह है कि घर के सदस्य प्रीतम को मी टीवी के जरिये देखेंगे. घर वाले उस समय हैरान रह जाएंगे जब प्रीतम पुनीत को नॉमिनेट करेंगे. प्रीतम कहेंगे  कि लोगों को लगता है कि वे

जब प्रीतम कन्फेशन रूम से वापस आएंगे तो उपेन उन्हें बताएंगे कि सारी चीजें घरवालों को बखूबी दिखाई गई हैं. प्रीतम कहेंगे कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, सही किया है. गौतम को लगेगा कि प्रीतम ने पी3जी को धोखा दिया है. प्रणीत प्रीतम का रुख समझने की कोशिश करेगा लेकिन पुनीत इससे साफ इनकार कर देंगे.

Advertisement
Advertisement