scorecardresearch
 

Bigg boss 11: हिना खान से भी ज्यादा है ढिंचैक पूजा की फीस ?

बिग बॉस के घर में आज होगी ढिंचैक पूजा की एंट्री, कहा जा रहा है कि मिल रही है हिना खान से ज्यादा फीस

Advertisement
X
हिना खान और ढिंचैक पूजा
हिना खान और ढिंचैक पूजा

बिग बॉस 11 का नया सीजन अपने कंटेस्टेंट के हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते पहले से ही सुर्खि‍यों में है. आज से ये ड्रामा और भी बढ़ सकता है. आज बिग बॉस के घर में एंट्री होगी ढिंचैक पूजा की. अपनी अजीब गायकी से मशहूर ढिंचैक पूजा को आज सलमान शो में घर के बाकी सदस्यों से इंट्रोड्यूस कराते नजर आ सकते हैं.

जब से बिग बॉस सीजन 11 शुरू हुआ है, तभी से पूजा के घर का सदस्य बनने की चर्चा थी, मगर हर बार ये अफवाह ही साबित हुई. अब जब पूजा फाइनली बिग बॉस के घर में आ रही हैं, तो इसके पीछे बड़ी वजह भी है.

वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें, तो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए पूजा को काफी अच्छी रकम ऑफर की गई है. फिलहाल इस रियल्टी शो में सबसे ज्यादा फीस हिना खान की है. बताया जा रहा है कि हिना को हर हफ्ते सात से आठ लाख  रुपये दिए जा रहे  हैं.  वहीं हितेन को हिना से कुछ कम फीस दी जा रही है. लेकिन जहां तक पूजा की बात है, तो सुनने में आया है कि उन्हें शो पर लाने के लिए हिना से भी ज्यादा फीस ऑफर की गई है.

Advertisement

आमतौर पर जहां घर के सदस्यों में शामिल कॉमनर्स को 25 हजार से 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, वहीं कॉमनर के तौर पर ही घर में एंट्री ले रहीं पूजा का पैकेज हिना से भी ज्यादा बताया जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक जब शुरुआत में पूजा से शो का हिस्सा बनने के लिए कहा गया था, तब वो उन्हें ऑफर की गई फीस से खुश नहीं थी. लेकिन जब मेकर्स ने दूसरी बार रकम बढ़ाकर उन्हें ऑफर कीं, तो वो मना नहीं कर पाईं.

वैसे बिग बॉस के घर में दाखिल होने से पहले ही पूजा का एक और गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये गाना उनका ऑडिशन वीडियो है. इस वीडियो में ढिचैंक पूजा बिग बॉस के लिए रैप गाती नजर आ रही है. रैप में वह बिग बॉस  के कंटेस्टेंट के झगड़ों से लेकर सलमान को बच के रहने तक की धमकी तक देती दिख रही हैं. यहां देखें वीडियो

वीडियो में वह कह रही हैं, 'सलमान बच के रहना, आ रही हूं मैं'. सलमान के लिए ढिंचैक ऐसा क्यों बोल रही हैं ये वो ही बता सकती हैं लेकिन इतना तय है कि पूजा की एंट्री के बाद बिग बॉस के घर के सदस्यों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. उनका ऑडिशन क्ल‍िप देखने के बाद कहा जा सकता है कि बिग बॉस हाऊस में पूजा का कंटेस्टेंट के खि‍लाफ सबसे बड़ा हथि‍यार उनकी गायकी ही है.

Advertisement

अपने सर्कल में पूजा जैन के नाम से जाने जानी वाली ढिंचैक पूजा ने बिग बॉस में अपनी एंट्री को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बिग बॉस को खुद के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म मानती हैं. उन्होंने कहा-'मैंने अपनी गायकी के जरिए खूब नाम कमाया लेकिन मुझे कभी मेरे फैन्स से इंट्रेक्शन करने का मौका नहीं मिला. अब देश के सबसे बड़े रियलिटी शो के जरिए मुझे अपने फैन्स को ये बताने का मौका मिलेगा कि आखि‍र रियल पूजा है कैसी?

Advertisement
Advertisement