scorecardresearch
 

'डायन' बनी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बोलीं- इसी का था इंतजार

बिग बॉस 10 में नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इनदिनों टीवी शो 'नजर' में अपने डायन के किरदार को लेकर चर्चा में हैं. शो में डायन का रोल करने को लेकर मोनालिसा ने कहा है कि उन्हें इसी तरह के रोल की तलाश थी.

Advertisement
X
 मोनालिसा
मोनालिसा

टीवी शो 'नजर' में डायन का किरदार निभा रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कहा कि वह लंबे समय से टीवी पर नेगेटिव किरदार निभाने का मौका मिलने का इंतजार कर रही थीं.

A post shared by (@aslimonalisa) on

यह पूछे जाने पर कि वह डायन का किरदार निभाने के लिए क्यों राजी हुईं? मेनालिसा ने जवाब में कहा, 'इस सीरियल का विषय मुझे बहुत मजेदार और रोमांचक लगा, जो किसी दूसरी दुनिया के लोगों के बारे में बात करता है और यह भी दिखाता है कि हमारी जिंदगी पर इस तरह की शक्तियां क्या प्रभाव डालती हैं.'

A post shared by (@aslimonalisa) on

मोनालिसा ने कहा, 'मैंने पहले कभी इस तरह के शो में काम नहीं किया है और एक एक्ट्रेस के रूप में मैं ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़कर बेहद खुश हूं.'

Advertisement

स्टार प्लस पर ऑन एयर होने वाले इस नए टीवी शो को लेकर मोनालिसा ने ये भी कहा, 'इस सीरियल में मेरा किरदार एक डायन का है और इससे पहले मैंने ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया. मैं बहुत दिनों से नेगेटिव राले निभाना चाहती थी और 'नजर' ने मुझे यह मौका दिया. इसके लिए शुक्रिया.'

'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुकी मोनालिसा का असल नाम अंतरा विश्वास है. मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement