scorecardresearch
 

भारती ने बनाई आम लड्डू की रसमलाई, शेयर की रेसिपी, वायरल हुआ व्लॉग

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने नए व्लॉग में आम लड्डू की रसमलाई की अनोखी रेसिपी शेयर की है, जिसे उनकी हाउस हेल्प रूपा दीदी ने बनाया. इस रेसिपी में आम, मिश्री, ड्राई फ्रूट्स और दूध का उपयोग होता है, जो इसे स्वादिष्ट और खास बनाता है.

Advertisement
X
आम लड्डू रसमलाई (Photo: Screengrab)
आम लड्डू रसमलाई (Photo: Screengrab)

कॉमेडियन भारती सिंह यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं. भारती अपने व्लॉग्स के जरिए फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं. अब भारती ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैन्स के साथ आम लड्डूरसमलाई की रेसिपी शेयर की है. सुनने में अजीब लगा ना? पर सच में भारती की हाउस हेल्प रूपा दीदी ने उन्हें आम लड्डू की टेस्टी रसमलाई बनाकर खिलाई. 

कैसे बनेगी आम की रसमलाई?
भारती अपने घर काम करने वाले सभी लोगों को परिवार की तरह रखती हैं. इसलिए वो लोग भी कॉमेडियन को सरप्राइज करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. इस बार रूपा दीदी ने भारती को आम लड्डू की रसमलाई बनाकर खिलाई, जिसे खाकर वो उंगलियां चाटती रह गईं. 

आम लड्डू की रसमलाई बनाने के लिए आपको आम, मिश्री, काजू, पिस्ता, बादाम, पनीर, मावा, इलायची, दूध और नारियल चाहिए. पांच आम का पल्प (गूदा) निकालकर उसे पीस लें. इसके बाद प्लप को किसी पैन में डालकर गैस पर पकाएं. थोड़ी देर तक पकने के बाद उसमें मावा, कटे हुए ड्राइ फ्रूट्स, नारियल, इलायची पाउडर और मिश्रा मिला लें. फिर इसको धीरे-धीरे पकाएं. 

आम रसमलाई रेसिपी
आम रसमलाई रेसिपी

आम को तब तक पकाना जब तक वो मावा फार्म में ना हो जाए. पकने के बाद ठंडा होने पर इसके लड्डू बना दें. फिर उन लड्डू को स्टीम करें. दूसरी ओर कढ़ाई में दूध उबलने के लिए रख दें. दूध में कटे हुए ड्राइ फ्रूट्स, खोया, नारियल और इलायची मिलाएं. दूध को तब तक पकाना है, जब तक वो गाढ़ा ना हो जाए. ठंडा होने पर दूध में आम के लड्डू मिला दें. 

Advertisement
आम रसमलाई रेसिपी
आम रसमलाई रेसिपी

आम के लड्डू की बनी रसमलाई खाते ही भारती का चेहरा खुशी से खिल उठा. एक बार जिसने ये रसमलाई खाई बस वाह... वाह... करते रह गया. भारती के व्लॉग में आम के लड्डू की रसमलाई रेसिपी देखकर फैन्स के मुंह में पानी आ गया. फैन्स घर पर इसे बनाने की इच्छा जता रहे हैं. 

ऐसा कभी नहीं हुआ है कि भारती ने अपने व्लॉग के जरिए किसी फैन्स को निराश किया हो. इस बार भी उन्होंने लाजवाब रेसिपी शेयर करके फैन्स का मुंह मीठा कर दिया. सच बोला है ना?

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement