scorecardresearch
 

'मियां भाई हैं खान सर, तरक्की पचा नहीं पा रहे लोग', सपोर्ट में बोले एक्टर विशाल सिंह

खान सर (फैजल खान) पर चल रहे विवाद के बीच टीवी एक्टर विशाल सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने खान सर के पढ़ाने के तरीके और गरीब बच्चों के लिए किए जा रहे काम की तारीफ करते हुए कहा कि जो अच्छा काम कर रहा है, उसके रास्ते में रुकावट नहीं डालनी चाहिए.

Advertisement
X
खान सर के समर्थन में उतरे विशाल आदित्य सिंह (Photo: Screengrab)
खान सर के समर्थन में उतरे विशाल आदित्य सिंह (Photo: Screengrab)

बिहार के मशहूर टीचर खान सर उर्फ फैजल खान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उनके बयान पर बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच टीवी एक्टर विशाल सिंह खुलकर खान सर के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने न सिर्फ उनके पढ़ाने के तरीके की तारीफ की, बल्कि उन लोगों को भी खरी-खोटी सुनाई जो लगातार खान सर पर सवाल उठा रहे हैं.

'खान सर जिंदाबाद'

पॉडकास्ट के दौरान पारस छाबड़ा ने विशाल सिंह से पूछा कि बिहार में खान सर के बारे में तो सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि खान सर गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं और हाल ही में एक ऐसा अस्पताल भी शुरू किया है, जहां बेहद कम फीस में एमआरआई जैसे महंगे टेस्ट और इलाज की सुविधा मिल रही है. पारस ने कहा- लेकिन आजकल तो लोग उन्हें जेल भेजने पर तुले हुए हैं.

इस पर विशाल सिंह ने बिना झिझक जवाब दिया. उन्होंने कहा- मेरे इंस्टाग्राम पर जाओगे तो वहां लिखा मिलेगा- एमएस धोनी भक्त, खान सर जिंदाबाद. मैंने उन्हें देखा है, सुना है और उनका पढ़ाने का तरीका बिल्कुल अलग है. विशाल ने बताया कि वह खुद सरकारी स्कूल से पढ़े हैं, इसलिए अच्छी तरह समझते हैं कि हर छात्र एक जैसी सिचुएशन से नहीं गुजरता. 

Advertisement

उन्होंने कहा- अगर कोई उनके पढ़ाने के तरीके पर उंगली उठा रहा है तो मैं बस इतना कहूंगा कि हर इंसान तुम्हारी तरह नहीं होता. हर बच्चे के पास किताबें नहीं होतीं. अगर उसे अपनी भाषा में समझाया जाएगा तो वह जल्दी सीखेगा. आखिर एग्जाम में भी लिखा होता है कि अपने शब्दों में जवाब दीजिए. उनका मानना है कि खान सर का पढ़ाने का तरीका लाखों ऐसे बच्चों के लिए वरदान है, जो कठिन भाषा में पढ़ाई नहीं कर पाते. 

विशाल ने यह भी माना कि कभी-कभी खान सर अपनी बात कहते हुए थोड़ा बहक जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके काम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा- आजकल माहौल इतना संवेदनशील हो गया है कि छोटी-सी बात पर विवाद खड़ा हो जाता है.

'अस्पताल बना दिया, अब उसे काम करने दो'

बातचीत के दौरान विशाल ने कहा कि जब वह बिहार में थे, तब उन्होंने देखा कि मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल अक्सर वोट बैंक की राजनीति के लिए किया जाता था. उन्होंने आगे कहा- मियां भाई लोगों ने भी इसका फायदा उठाया है, क्योंकि उन्हें भी अपनी पहचान बनानी थी. अब खान सर के साथ दिक्कत क्या हो गई? ये भी मियां भाई हैं, लेकिन अच्छा काम कर रहे हैं. यही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही. फिर कुछ लोगों ने इस विवाद का भी फायदा उठा लिया.

Advertisement

विशाल सिंह ने खान सर के सामाजिक कामों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा- उन्होंने पढ़ाया, पैसा कमाया और अस्पताल बना दिया. अस्पताल चले या नहीं, वो बाद की बात है. अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसे करने दीजिए. अगर वह कभी गिर जाए तो बाद में देख लेंगे, लेकिन अभी से उसके रास्ते में रोड़े क्यों अटका रहे हैं? जो सच में काम करता है, वह बिना शोर किए करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement