scorecardresearch
 

करोड़ों के घर के बाद 18 साल की एक्ट्रेस ने खरीदी पहली लग्जरी कार, हुई इमोशनल, बोली- सपना पूरा हुआ

18 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने अपनी मेहनत से पहली कार खरीदी है. 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी.

Advertisement
X
रुहानिका ने खरीदी कार (Photo: Screengrab)
रुहानिका ने खरीदी कार (Photo: Screengrab)

'ये है मोहब्बतें' फेम रुहानिका धवन ने छोटी उम्र में बड़ा नाम कमा लिया है. वो जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आने वाली हैं. रोहित शेट्टी के शो में रुहानिका का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. 18 की उम्र में एक्ट्रेस ने दौलत-शोहरत सब कमा ली है. अब रुहानिका ने अपनी पहली कार भी खरीद ली है. कम उम्र में उनके इस अचीवमेंट ने उनके पेरेंट्स को इमोशनल कर दिया. 

एक्ट्रेस ने खरीदी कार 
15 की उम्र में रुहानिका धवन ने मुंबई शहर में करोड़ों का घर खरीदा था. 3 साल बाद उन्होंने करोड़ों की कार ले ली है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नई कार का वीडियो शेयर किया है. साड़ी और बालों में गजरा लगाकर वो अपने माता-पिता के साथ कार के शोरूम पहुंचीं. उनके साथ उनका पेट डॉग भी था. कार की झलक दिखते हुए उन्होंने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है. 
 
एक्ट्रेस लिखती हैं कि सपना देखा. उसके लिए मेहनत की. उसे हासिल किया. 18 साल की उम्र में मैंने हमेशा उम्मीद की थी कि ये दिन आएगा. लेकिन आज यहां खड़े होकर अपनी विशलिस्ट से अपनी कार खरीदना पूरा होते देखना बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है. ये अचीवमेंट सिर्फ एक कार के बारे में नहीं है. ये उस सफर की झलक है, जो जितना मुश्किल रहा है, उतना ही फायदेमंद भी. सबसे पहले मैं भगवान अपने पेरेंट्स और अपने गुरुओं का धन्यवाद करती हूं.

Advertisement

मेरे टीचर्स, बेहतरीन ब्रांड्स और उन सभी लोगों का जिन्होंने मुझे खुद को साबित करने के लिए प्लेटफॉर्म और मौके दिए. मुझ पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद.

वो लिखती हैं कि मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनने में मदद की. एक बड़ा धन्यवाद मेरे स्टाफ, मेरी टीम और मेरे घर के मददगारों को, जो रोजाना परदे के पीछे मेरा साथ देते हैं. हर मुश्किल ने मुझे कुछ सिखाया है. 

रुहानिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. सेमेस्टर के एग्जाम पूरे करने के बाद एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के चली गई थीं. शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वो इंडिया लौट आई हैं. रुहानिका की सक्सेस पर उनके चाहने वाले भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement