‘बिग बॉस 20’ में उदिति सिंह ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. घर के अंदर माही विज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने हिंट दिया कि वो एक स्पोर्ट्सपर्सन को डेट कर रही हैं.
उदिति और माही विज के बीच हुई इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके मिस्ट्री बॉयफ्रेंड की पहचान को लेकर अटकलें तेज हो गईं.
हालिया एपिसोड में माही विज ने उदिति से सवाल पूछा कि क्या वो किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं. इस पर उदिति शरमाते हुए बोलीं, आप लोग अंदाजा लगाते रह सकते हैं, पर आप लोगों को कभी इस दुनिया में पता नहीं चलेगा.
यानी उदिति ने रिश्ते की पुष्टि तो की, लेकिन अपने पार्टनर का नाम जानबूझकर नहीं बताया. उदिति ने कहा कि उनका बॉयफ्रेंड स्पोर्ट्स से जुड़ा है. माही ने तुरंत अंदाजा लगाया कि वो क्रिकेटर हो सकते हैं, क्योंकि उदिति के एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही के कई क्रिकेटर दोस्त हैं.
माही विज ने ये भी कहा कि ब्रेकअप के बाद किसी क्रिकेटर ने उदिति को अप्रोच किया होगा. उदिति के इस इशारे के बाद फैंस ने कई नामों की गेसिंग शुरू कर दी.
सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने उदिति की इंस्टाग्राम पोस्ट्स को लाइक किया है, लेकिन यह कोई रिश्ते का सबूत नहीं है.
इससे पहले भी उदिति के नाम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. कुछ यूजर्स ने उन्हें आदित्य ठाकरे से जोड़ा था, लेकिन उदिति ने न उनका नाम लिया और न ही इस रिश्ते की पुष्टि हुई.
फिलहाल उदिति के रिश्ते की सिर्फ चर्चा की जा सकती है. हकीकत में वो किसे डेट कर रही हैं. ये बात सिर्फ वही बता सकती हैं. एक वक्त पर वो टेलीविजन एक्टर करण वाही को डेट कर रही थीं. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और इनका ब्रेकअप हो गया.
All Photos: Instagram @uditisinghh/Social Media