उदिति सिंह (Uditi Singh) एक अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 6 अप्रैल 1996 को हुआ था. उदिति सिंह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जाने जान' में नजर आई थी. इसके अलावा वह 2024 की फिल्म 'ये दिल दीवाना' में भी नजर आईं. साल 2025 में फिल्म 'जस्सी वेड्स जस्सी' में शामिल थी. उदिति सिंह BiggBoss20 में एक कंटेस्टेंट रूप में शामिल हैं.
बिग बॉस में नजर आ रहीं उदिति सिंह एक समय पर टीवी एक्टर करण वाही संग रिश्ते में थीं. लेकिन शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था. उदिति ने 10 साल के उम्र के फासले को ब्रेकअप की वजह बताया. वहीं, अब करण ने उदिति संग अपने रिश्ते पर पहली बार रिएक्ट किया है.
फिलहाल उदिति के रिश्ते की सिर्फ चर्चा की जा सकती है. हकीकत में वो किसे डेट कर रही हैं. ये बात सिर्फ वही बता सकती हैं. एक वक्त पर वो टेलीविजन एक्टर करण वाही को डेट कर रही थीं. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और इनका ब्रेकअप हो गया.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने अपने अपने पास्ट रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर खुलकर बातें की. उनके लिए ब्रेकअप ब्लेसिंग था. उन्होंने बताया कि हर छोटी छोटी बात पर दोनों में मतभेद हो जाते थे.
बिग बॉस 20 में उदिति सिंह और आसिफ खान के बीच झगड़ा हुआ. उदिति ने आसिफ के टची बिहेवियर पर आपत्ति जताई. माफी मांगने के बाद भी दोनों के बीच बहस हुई.