scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

283 बार गंजे होकर बने 'जेठालाल' के 'बापूजी', 'तारक मेहता' में बूढ़ा बनकर कमाई शोहरत

अमित भट्ट
  • 1/9

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारत के सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है. जेठालाल के ‘बापूजी’ बने अमित भट्ट शो के सबसे अहम किरदारों में से एक हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि असल जिंदगी में वो दिलीप जोशी से उम्र में छोटे हैं. 
 

अमित भट्ट
  • 2/9

 उन्होंने किरदार के लिए अपने लुक में कितना बड़ा बदलाव किया, इससे जुड़ी एक अजीबो-गरीब बात भी सामने आई है. आइए जानते हैं अमित भट्ट के बारे में 7 ऐसे फैक्ट्स, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को हैरान कर सकते हैं. 
 

अमित भट्ट
  • 3/9

जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में शुरू हुआ, तब अमित भट्ट सिर्फ 35 साल के थे. बुजुर्ग पिता का किरदार निभाने के बावजूद उन्होंने इतने प्रभावी अंदाज में बापूजी को जिया कि दर्शक उन्हें परिवार के सख्त और सम्मानित बुजुर्ग के रूप में देखने लगे. 

Advertisement
अमित भट्ट
  • 4/9

उन्होंने बताया कि उनसे उम्र में बड़े लोग उनके पास आकर उनके पैर छूते और उन्हें बापूजी कहकर बुलाते थे. शुरुआत में उन्हें ये अजीब लगता था, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ये किरदार के लिए लोगों के प्यार की निशानी है.
 

अमित भट्ट
  • 5/9

अमित भट्ट जेठालाल के बुजुर्ग पिता चंपकलाल गड़ा का किरदार निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे दिलीप जोशी से उम्र में छोटे हैं. अमित भट्ट का जन्म 19 अगस्त 1972 को हुआ था, जबकि दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को हुआ था. इस हिसाब से अमित भट्ट अपने स्क्रीन सन को निभा रहे एक्टर से करीब चार साल तीन महीने छोटे हैं.

अमित भट्ट
  • 6/9

अमित भट्ट की तैयारी से जुड़ा यह सबसे अजीबो-गरीब खुलासा है. The Moi Blog को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शुरुआत में वो चंपकलाल के किरदार के लिए विग लगाते थे, लेकिन लंबे आउटडोर शूट के दौरान यह असहज हो जाता था. आखिरकार उन्होंने सिर मुंडाने का फैसला किया. उनके मुताबिक, पहले दो साल में वो हर एक दिन छोड़कर सिर मुंडाते थे और किरदार के गंजेपन को बनाए रखने के लिए उन्होंने कुल 283 बार सिर मुंडाया.

अमित भट्ट
  • 7/9

अमित भट्ट की कास्टिंग की कहानी भी काफी दिलचस्प है.  प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी चंपकलाल के किरदार के लिए सही एक्टर की तलाश में थे. इस दौरान दिलीप जोशी ने उनका नाम सुझाया. इसके बाद प्रोड्यूसर ने अमित से मुलाकात की और उन्हें यह रोल ऑफर किया. इस रोल ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया. 

अमित भट्ट
  • 8/9

इंटरव्यू में अमित भट्ट ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर हैरान करने वाली बात कही. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी रोल के लिए ऑडिशन नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वो जहां भी हैं अपनी किस्मत की बदौलत हैं. 

अमित भट्ट
  • 9/9

सिटकॉम के लिए अमित भट्ट का पहला सीन मुंबई के VT स्टेशन पर शूट हुआ था, जिसे अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के नाम से जाना जाता है. 
 

All Photos: Facebook@amitbhatttmkoc

Advertisement
Advertisement
Advertisement