टीवी की धाकड़ एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप 2 में नजर आ रही हैं. शो का हिस्सा बनते ही वो गर्दा उड़ा रही हैं. शिल्पा ने शो में एंटरटेनमेंट और कंट्रोवर्सी का तड़का लगाया है.
शिल्पा शो में अपने कई राज खोलेंगी. लेकिन शादी और लव लाइफ को लेकर उन्होंने पहले ही बात कर ली है. 48 की उम्र में भी वो कुंवारी हैं.
ईटाइम्स संग बातचीत में शिल्पा ने सिंगल रहने की वजह बताई है. उनका कहना है वो सिंगल रहते हुए खुश हैं. लाइफ को एंजॉय कर रही हैं.
एक्ट्रेस ने कहा- मैं अकेले खुश हूं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैंने शादी के आइडिया को रिजेक्ट किया है. मैं हमेशा से शादी पर भरोसा करती आई हूं.
''मुझे लगता है शादी दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच होती है. कंपैटिबिलिटी और समझ होनी जरूरी है. परिवार के बीच भी मनमुटाव होते हैं. लेकिन इरादा हमेशा साथ रहने और चीजों को ठीक करने का होता है.''
''अगर कोई शादी का प्रपोजल लाएगा तो मैं शादी के बारे में सोचूंगी. ऐसा नहीं है कि मैंने पूरी तरह से दरवाजे बंद कर दिए हैं. लेकिन मैं शादी, प्यार या पार्टनर के लिए डेसपरेट नहीं हूं.''
शिल्पा ने बताया कि अभी वो खुद के साथ कंफर्टेबल हैं. जैसी जिंदगी जी रही हैं उससे खुश हैं. कंपैटिबिलिटी को लेकर उन्होंने कहा- मेरा सबके साथ नहीं जमता, तो उसके साथ कहां से जमेगा?
शिल्पा ने भले ही अभी तक शादी नहीं की हो, लेकिन एक वक्त वो घर बसाने को तैयार थीं. उनकी सगाई एक्टर रोमित राज संग हुई थी.
शादी के कार्ड छप गए थे. लेकिन आखिर वक्त पर शिल्पा ने रिश्ता तोड़ दिया था. सगाई तोड़ने का फैसला उन्होंने कम उम्र और मेंटली रेडी ना होना बताया था.