scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

खेती-किसानी में ढूंढा सुकून, 'भाभीजी' एक्ट्रेस ने अपने हाथों से रखी फार्म हाउस की नींव, बनाएंगी रिजॉर्ट

मुंबई छोड़ कर्जत पहुंचीं शिल्पा शिंदे
  • 1/10

'भाभीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे अब मुंबई की भागदौड़ से दूर कर्जत में सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं. एक्ट्रेस ने भले ही शोबिज से किनारा नहीं किया है लेकिन खुलासा किया कि उन्होंने मुंबई छोड़ दी है और अब ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर बिताती हैं.

खुद बनाया सपनों का फार्म हाउस
  • 2/10

शिल्पा ने बताया कि कर्जत में उन्होंने अपना खूबसूरत फार्म हाउस तैयार किया है. खास बात ये है कि इसके डिजाइन से लेकर निर्माण तक में उन्होंने खुद हिस्सा लिया. एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह वहां इंजीनियर, आर्किटेक्ट और मजदूर सब कुछ खुद ही हैं.

खेती-किसानी में आता है मजा
  • 3/10

टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस दुनिया से दूर शिल्पा को अब खेती-किसानी में सुकून मिलता है. उन्होंने बताया कि फार्म पर काम करते वक्त कई बार गिरने-पड़ने से शरीर पर निशान भी पड़ जाते हैं, लेकिन उन्हें इस जिंदगी में बेहद मजा आता है.

Advertisement
जल्द शुरू करेंगी मड रिसॉर्ट
  • 4/10

शिल्पा ने भारती टीवी से बातचीत में अपने भविष्य के प्लान्स का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह कर्जत में एक खास मड रिसॉर्ट शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. रिसॉर्ट का काफी काम पूरा हो चुका है और अब सिर्फ क्रिएटिव हिस्से पर काम बाकी है.

70 फीसदी काम हो चुका है पूरा
  • 5/10

एक्ट्रेस के मुताबिक उनके ड्रीम प्रोजेक्ट का करीब 60 से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. अब वह अपनी क्रिएटिव सोच के साथ इसे खास लुक देने में जुटी हुई हैं.

पेंटिंग और आर्ट का भी है शौक
  • 6/10

शिल्पा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि पेंटिंग, मोजेक आर्ट और स्टेन ग्लास आर्ट जैसी क्रिएटिव चीजों में भी दिलचस्पी रखती हैं. उन्होंने बताया कि रिसॉर्ट और फार्म हाउस की सजावट में भी वह अपनी कला का इस्तेमाल कर रही हैं.

अकेले रहती हैं, मां आती-जाती रहती हैं
  • 7/10

शिल्पा ने बताया कि वह ज्यादातर समय फार्म हाउस पर अकेले रहती हैं. हालांकि उनकी मां समय-समय पर उनसे मिलने आती रहती हैं और कई दिन उनके साथ बिताती हैं.

स्विमिंग पूल भी बनवाया, लेकिन खुद नहीं उतरीं
  • 8/10

एक्ट्रेस ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने अपने फार्म हाउस में स्विमिंग पूल भी बनवाया है. हालांकि अभी तक वह खुद उसमें नहीं उतरी हैं. उनका कहना है कि पूल की सफाई और देखभाल में ज्यादा वक्त निकल जाता है.

मेहमानों की मेजबानी में मिलता है सबसे ज्यादा आनंद
  • 9/10

शिल्पा को अपने दोस्तों और मेहमानों की मेजबानी करना बेहद पसंद है. उन्होंने बताया कि जब कोई घर आता है तो वह खुद खाना बनाती हैं, चूल्हे पर मटन पकाती हैं और मेहमानों की खातिरदारी में जुट जाती हैं. उनके मुताबिक, यही उनकी असली खुशी और एंजॉयमेंट है.

Advertisement
शिल्पा शिंदे को खेती-किसानी में आता है मजा
  • 10/10

(All Photos: Instagram @shilpa_shinde_official)

Advertisement
Advertisement