scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

19 की उम्र में मां बनने का जुनून, खोया पहला बच्चा, एक्ट्रेस को सताया बढ़ती उम्र का डर

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 1/12

मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान अब दो बेटों की मां हैं. एक्ट्रेस ने साल 2020 में इंफ्सुएंसर जैद दरबार संग शादी करके घर बसाया था. शादी के बाद कपल ने दो बच्चों का वेलकम किया. 

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 2/12

गौहर खान ने अब मदरहुड जर्नी पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा से मां बनना चाहती थीं. अगर उन्हें पहले ही पार्टनर मिल जाता, तो वो काफी पहले मां बन जातीं. 

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 3/12

गौहर ने कहा कि वो अपने टीनएजर के दिनों में भी मां बनने के लिए इमोशनली तैयार थीं.

Advertisement
गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 4/12

अब एक पॉडकास्ट में गौहर खान बोलीं- सच कहूं तो मैं 19 की उम्र में भी मां बनने के लिए रेडी थी. अगर मुझे सही इंसान पहले मिल गया होता तो मैं 19 की उम्र में ही मां बन जाती. 

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 5/12

'मैं अब जब अपने 20-21 साल के भांजे-भांजी को देखती हूं तो मुझे एहसास होता है कि मैं किस तरह उन्हें संभालती थी. उनके डायपर बदलती थी. रात में उनके साथ जागती थी. मेरी बहनें बच्चों को 30-40 दिन के लिए मेरे पास छोड़ देती थीं, जब उन्हें कहीं बाहर जाना होता था. '

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 6/12

'उस वक्त मैं 20 साल की थी. लेकिन मैं मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार थी. मेरे लिए मां बनना कभी भी प्रैक्टिकल फैसला नहीं था. '
 

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 7/12

गौहर ने कहा कि जैद संग शादी के बाद वो मां बनने में देरी नहीं करना चाहती थीं. एक्ट्रेस बोलीं- जैद और मुझे पता था कि हम बच्चे के लिए कोई टाइम फ्रेम नहीं रखेंगे. 

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 8/12

'शादी के वक्त मैं 36 साल की थी. मुझे पता था कि बच्चों के लिए मेरे पास ज्यादा वक्त नहीं है. शादी के पहले ही साल हमने बच्चे के लिए ट्राई किया और मैं नेचुरली प्रेग्नेंट भी हो गई थी. लेकिन हमने अपना पहला बच्चा खो दिया था. '

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 9/12

'इस चीज का मुझपर बहुत गहरा असर पड़ा था. मिसकैरेज के बाद मुझे वापस नॉर्मल होने में काफी वक्त लगा, क्योंकि मैं ये सोचती रहती थी कि क्या हम बच्चे के लिए रेडी हैं? क्या हमें अब ट्राई करना चाहिए? '

Advertisement
गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 10/12

गौहर ने आगे बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें मिसकैरेज के बाद अगले बच्चे के लिए ट्राई करने के लिए कम से कम 6 महीने का इंतजार करने के लिए कहा था. 

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 11/12

लेकिन बच्चे को लेकर उनकी जिद्द वक्त के साथ और ज्यादा बढ़ गई थी. उन्हें बच्चे का इंतजार नहीं हो रहा है. लेकिन फिर धीरे-धीरे सबकुछ ठीक हो गया और उनकी सूनी गोद भर गई. गौहर और जैद अब दो बच्चों के पेरेंट हैं

गौहर खान का हुआ था मिसकैरेज
  • 12/12

 (All Photo: Instagram @gauaharkhan)
 

Advertisement
Advertisement