scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

150 साल पुराने विंटेज फर्नीचर-दीवारों पर की नक्काशी, पहाड़ों में बसा नीलम कोठारी का आलीशान विला

Neelam Bungalow Tour 
  • 1/15

80 और 90 के दशक में अपनी मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी से हिंदी सिनेमा और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नीलम कोठारी आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. नीलम भले ही अब बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं.  (Photo: YT/Neelam Kothari)
 

Neelam Bungalow Tour 
  • 2/15

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फैंस को एक बेहद खास सरप्राइज दिया है. नीलम ने पहली बार अपने लोनावला वाले खूबसूरत फैमिली वेकेशन होम (हॉलिडे विला) का इनसाइड टूर करवाया है.  (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 3/15

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका यह बंगला करीब 30 साल पुराना है, जिसे उनके माता-पिता ने बहुत प्यार, लगन और अपनी मेहनत की कमाई से सजाया था. आइए नीलम कोठारी के इस आलीशान और विंटेज वेकेशन होम की झलक देखिए. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Advertisement
Neelam Bungalow Tour 
  • 4/15

लोनावला की खूबसूरत और शांत वादियों में स्थित नीलम कोठारी का यह वेकेशन होम बाहर से बेहद भव्य और विंटेज लुक देता है. यह दो मंजिला बंगला लाल पत्थरों की नक्काशीदार दीवारों से बना हुआ है. बंगले के चारों तरफ घने पेड़-पौधे और हरियाली है. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 5/15

घर के अंदर प्रवेश करते ही गलियारे में रखा एक बेहद दुर्लभ और प्राचीन लकड़ी का स्टैंड ध्यान खींचता है. इस स्टैंड में एक छोटा सा शीशा (Mirror), कुछ हुक्स और छतरियां व स्टिक्स रखने के लिए खास जगह बनी हुई है.  (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 6/15

इस वेकेशन होम का एंट्री गेट ही इसकी भव्यता की कहानी बयां कर देता है.  विले का एंट्रेंस काफी बड़ा और पारंपरिक शैली में बना है. ये आपको पुराने जमाने के राजसी विला का अहसास देता है. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 7/15

जैसे ही आप घर के अंदर कदम रखते हैं, इंटीरियर में इस्तेमाल की गई एंटीक फर्नीचर  आपका ध्यान खींच लेती हैं. विला के एक कोने में नीलम कोठारी खुद एक बेहद खूबसूरत और प्राचीन नक्काशीदार लकड़ी के संदूक के पास खड़ी नजर आ रही हैं. जो करीब 150 साल पुरानी हैं.(Photo: YT/Neelam Kothari)
 

Neelam Bungalow Tour 
  • 8/15

इस विला का लिविंग रूम बेहद बड़ा है, जिसे आधुनिक और विंटेज थीम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है. रूम में बड़ी-बड़ी खिड़कियों से घर के अंदर आने वाली नैचुरल रोशनी इस पूरे हॉल को और भी ज्यादा खूबसूरत और शांत बनाती है. (Photo: YT/Neelam Kothari)
 

Neelam Bungalow Tour 
  • 9/15

लिविंग रूम से आगे बढ़ने पर विला का डाइनिंग एरिया आता है, जो किसी रॉयल पैलेस की याद दिलाता है. कमरे के बीचों-बीच एक बेहद लंबा और चमचमाता हुआ शीशे का डाइनिंग टेबल रखा है, जिसके चारों तरफ लकड़ी की क्लासिक कुर्सियां लगी हैं. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Advertisement
Neelam Bungalow Tour 
  • 10/15

आजकल के मॉडर्न मॉड्यूलर किचन से अलग, नीलम के इस घर का किचन बेहद पारंपरिक है.आप देख सकते हैं कि किचन काफी बड़ा है और यहां लकड़ी के बने पारंपरिक कैबिनेट मौजूद हैं. ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा 90 के दशक के भारतीय घरों में हुआ करता था. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 11/15

इस वेकेशन होम का मुख्य बेडरूम आराम और सुकून का दूसरा नाम है. फोटो में देखा जा सकता है कि बेडरूम में एक शानदार किंग साइज फोर-पोस्टर लकड़ी का बेड लगा हुआ है. बेड के ठीक आगे एक पारंपरिक काली नक्काशी वाली पुरानी पेटी रखी है, जो कमरे के विंटेज लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रही है. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 12/15

मास्टर बेडरूम के अलावा घर में मेहमानों के लिए भी एक बेहद खूबसूरत बेडरूम तैयार किया गया है.  इस गेस्ट बेडरूम में भी लकड़ी का पारंपरिक सिंगल बेड (Four-Poster Bed) लगा हुआ है. कमरे की खिड़कियां एस्थेटिक लुक दे रही हैं. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 13/15

विला में एक छोटा और कस्टमाइज्ड टीवी लाउंज भी बनाया गया है. यहां दीवार पर एक एलसीडी टीवी लगा हुआ है और सामने एक आरामदायक लेदर सोफा रखा है. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 14/15

विला के बाहरी बरामदे (पोर्च) में एक बेहद खूबसूरत, पुराने जमाने का नक्काशीदार लकड़ी का झूला लगा हुआ है. इस झूले के किनारों पर बनी रंगीन टाइल्स और विला की लाल पथरीली दीवारें मिलकर एक बेहतरीन विंटेज लुक दे रही हैं. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Neelam Bungalow Tour 
  • 15/15

डाइनिंग एरिया की दीवार पर अलग-अलग फ्लोरल और क्लासिक प्रिंट्स वाली चीनी मिट्टी की प्लेट्स के साथ बेहद खूबसूरत टी-पॉट्स (केतली) को छोटे-छोटे शेल्व्स पर सजाया गया है. यह क्रॉकरी कलेक्शन नीलम के माता-पिता की बेहतरीन और शालीन पसंद को बखूबी बयां करता है. (Photo: YT/Neelam Kothari)

Advertisement
Advertisement
Advertisement