scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं पत्रलेखा, फैंस ने दिया करारा जवाब- ये नेचुरल है

चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा का लुक काफी बदल गया है. उनका वजन भी बढ़ा नजर आ रहा है. इसके लिए वो ट्रोल्स का शिकार हो रही हैं तो वहीं फैंस करारा जवाब भी देते दिख रहे हैं.
 

चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 2/8

हाल ही में वो एक्टर पति राजकुमार राव के साथ आने वाली फिल्म टोस्टर का प्रमोशन करती स्पॉट हुईं, जहां उनके नए अंदाज ने सभी का ध्यान खींच लिया. वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं.

चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 3/8

पत्रलेखा कम्फर्टेबल को-ऑर्ड सेट में एकदम समर फ्रेंडली कूल लुक लिए नजर आईं. छोटे बाल, मिनिमल मेक-अप में वो बेहद सुंदर लगीं. 

Advertisement
चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 4/8

लेकिन कुछ यूजर्स का ध्यान उनके बढ़े वजन पर गया. एक्ट्रेस के फोटोज-वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं- जहां लोग कहते दिखे कि पत्रलेखा ने खुद का क्या हाल बना लिया है.

चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 5/8

हालांकि इन्हीं पोस्ट में फैंस भी उन्हें करारा जवाब देते दिख रहे हैं कि इसमें गलत क्या है. पत्रलेखा मां बनीं हैं, उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है, ऐसे में बढ़ते वजन का प्रेशर लेना जरूरी है क्या?

चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 6/8

डिलीवरी के बाद पत्रलेखा का सिंपल और नेचुरल लुक कई लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी मुस्कान और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ हो रही है.

चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 7/8

पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को एक नन्हीं राजकुमारी को जन्म दिया है. मां बनने के बाद उन्होंने और पति राजकुमार ने एक पोस्ट कर ये खुशखबरी सुनाई थी. 

चर्चा में पत्रलेखा का बढ़ा वजन
  • 8/8

राजकुमार-पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने अपनी लाडली का नाम पार्वती पॉल राव रखा है. शादी के 4 साल बाद कपल पेरेंट्स क्लब में शामिल हुआ. एक्ट्रेस अब अपने पोस्ट-पार्टम फेज को एंजॉय कर रही हैं.

 

(Photos: Instagram @patralekhaa)

Advertisement
Advertisement