scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

10 साल बाद मिला 'सपनों का घर', एक्टर ने 'गर्लफ्रेंड' संग किया गृहप्रवेश, हुआ भावुक

अविनाश मिश्रा का घर
  • 1/12

टेलीविजन एक्टर अविनाश मिश्रा का सपना पूरा हुआ. उन्होंने मुंबई शहर में अपना खुद का घर बना लिया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर नए घर की झलक दिखाई है. 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 2/12

नया घर लेने के बाद अविनाश ने अपने पेरेंट्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के साथ गृहप्रवेश किया. 
 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 3/12

अविनाश ने करोड़ों के आशियाने में कदम रखने से पहले पेरेंट्स के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया. 
 

Advertisement
अविनाश मिश्रा का घर
  • 4/12

उन्होंने नए घर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ॐ नमः शिवाय. आखिरकार मुंबई में अपना घर हो गया. 
 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 5/12

अविनाश लिखते हैं कि 10 साल लगे और अब मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने ये कर दिखाया. मेहनत, धैर्य और विश्वास के 10 साल. 
 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 6/12

एक्टर ने आगे लिखा- जब नया नया मुंबई में आया था तब सिर्फ सवाल ही सवाल थे. कैसे होगा? क्या होगा? कब होगा? क्या मैं इस शहर में टिक पाऊंगा?
 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 7/12

अविनाश लिखते हैं कि पर भगवान हम सबको लाइफ की स्क्रीनप्ले परफेक्ट टाइमिंग और क्लाइमैक्स के साथ लिखते हैं. इसलिए ईमानदारी से अपना काम करते रहो और बाकी सब वो देख लेंगे. 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 8/12

आगे वो कहते हैं कि ये सब कुछ मैं अपने मम्मी-पापा के प्यार और सपोर्ट की वजह कर पाया हूं. इसके लिए जितना शुक्रगुजार रहूं कम है. 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 9/12

खुशी के मौके पर अविनाश ने अपने भाई-भाभी का भी शुक्रिया किया. उन्होंने कहा कि मेरे भाई का शुक्रिया, जो हमारी फैमिली की बैकबोन हैं. हमारे जीवन में खुशियां लाने के लिए भाभी का भी शुक्रिया. 

Advertisement
अविनाश मिश्रा का घर
  • 10/12

आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया. सपना पूरा हुआ. 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 11/12

अविनाश की खुशियों में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह भी शामिल हुईं. गृहप्रवेश पूजा में अविनाश, ईशा के साथ खुशी खुशी पोज देते हुए दिखे. 
 

अविनाश मिश्रा का घर
  • 12/12

ईशा ने कहा कि मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मुझे तुम पर कितना गर्व है. मुंबई में अपना घर और खतरों के खिलाड़ी की जर्नी. एक-एक करके तुम्हारे सारे सपने पूरे हो रहे हैं और ये बहुत स्पेशल है.  

All Photos: Instagram @avinash_world

Advertisement
Advertisement