scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

जंगल में जुड़वां बेटियों संग हॉलिडे पर एक्ट्रेस, लग्जरी छोड़ पहाड़ों पर जी देसी लाइफ, Photos

 रुबीना दिलैक
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं. इससे पहले वो परिवार के साथ सुकून के पल बिता रही हैं. बेटियों और पति संग वेकेशन पर चिल कर रही हैं.
 

 रुबीना दिलैक
  • 2/10

लेकिन रुबीना का ये वेकेशन थोड़ा देसी है. वो नेचर की लग्जरी को एंजॉय करती दिखीं. पहाड़ों पर पति और बच्चों संग कैंपिंग करते हुए रुबीना ने फोटोज शेयर की हैं.
 

 रुबीना दिलैक
  • 3/10

अभिनव शुक्ला ने फैमिली के कैंडिड मोमेंट्स को कैप्चर किया है. एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- सनसाइन, जंगल और हम. 
 

Advertisement
 रुबीना दिलैक
  • 4/10

रुबीना के बच्चों ने भी ट्रिप खूब एंजॉय की. रुबीना ने कहा कि ये वक्त उन्हें सुकून देता है. उन्होंने अपने मॉर्निंग रिचुअल को भी दिखाया है. जंगल में एक्ट्रेस ने कॉफी बनाई.
 

 रुबीना दिलैक
  • 5/10

रुबीना ने बताया वो करीबन 6 सालों से अपनी सुबह घी कॉफी के साथ शुरू करती हैं. इससे उनकी एनर्जी और गट हेल्थ शानदार रहता है.
 

 रुबीना दिलैक
  • 6/10

जंगल में कॉफी की चुस्की लेते हुए रुबीना ने वीडियो पोस्ट किया है. नेचर के बीच बैठकर इस पल को उन्होंने एंजॉय किया.
 

 रुबीना दिलैक
  • 7/10

रुबीना ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी बेटियां टेंट के अंदर मस्ती कर रही हैं. दोनों बेटियों की झलक देखकर फैंस का दिन बन जाता है. 
 

 रुबीना दिलैक
  • 8/10

एक्ट्रेस की बेटियां हरी घास में खेलती-कूदती हुई नजर आईं. कपल ने ढेर सारी फोटोज क्लिक कराईं. नेचर की खूबसूरती को भी कैप्चर किया. 
 

 रुबीना दिलैक
  • 9/10

रुबीना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिखाया कि उन्हें जंगल से 5-6 गुच्ची (रेयर जंगली मशरूम) मिली हैं. उनकी बेटियां गुच्ची को देखकर खुश हो जाती हैं.
 

Advertisement
 रुबीना दिलैक
  • 10/10

एक वीडियो में गाय देखने को मिली. उनके कैंप के पास 3-4 गायें आकर चीजों को सूंघने लगती हैं. ये नजारा एक्ट्रेस ने रिकॉर्ड किया. फैंस ने रुबीना के जंगल वेकेशन को सराहा है. 
 

All Photos: Instagram @rubinadilaik
 

Advertisement
Advertisement