अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के दोनों बेटे आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी इन दिनों अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स संग मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं.
अर्चना पूरन के छोटे बेटे आयुष्मान योग और मेंटल वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं. मालदीव वेकेशन से दोनों ने अपनी सिजलिंग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
अर्चना की होने वाली छोटी बहू समीक्षा बिकिनी पहने बीच पर कहर ढाती दिखीं. अर्चना की बहू के बोल्ड लुक पर फैंस की निगाहें टिकी रह गईं.
समीक्षा और आयुष्मान ने वेकेशन से अपने रोमांटिक बेडरूम मोमेंट्स भी शेयर किए हैं. कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं.
इससे पहले उन्होंने प्रिंटेड बैकलेस मोनोकनी में तस्वीरें शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
बैकलेस मोनोकनी में समीक्षा ने कई किलर पोज दिए थे. उनकी बोल्डनेस देख किसी के भी पसीने छूट सकते हैं.
शादी से पहले समीक्षा और आयुषमान का रोमांटिक वेकेशन देख फैंस भी क्रेजी हो गए. कईयों ने कहा कि दोनों अपना प्री-हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं.
आयुषमान और समीक्षा एक दूजे के प्यार में पूरी तरह से डूबे नजर आए. कपल की केमिस्ट्री देखते ही बनती है.
बता दें कि आयुषमान और समीक्षा लंबे समय से एक दूसरे संग लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. वक्त के साथ उनका रिश्ता भी मजबूत हो रहा है. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. (Photo: Instagram @samikshashetty_)