scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

CID में लाश बनने के मिलते थे 3000 रुपये, सीनियर एक्टर्स खोलकर देखते थे आंखें, छलका एक्ट्रेस का दर्द

Archana Gautam
  • 1/8

'बिग बॉस 16' से अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और मजेदार अंदाज के लिए घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस अर्चना गौतम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्होंने जो रास्ते तय किए हैं, वो आसान नहीं थे. (Photo: Instagram/@archanagautamm)

Archana Gautam
  • 2/8

हाल ही में राजीव खंडेलवाल के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'तुम हो ना' में पहुंचीं अर्चना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के उन कड़वे और अजीब संघर्षों को बयां किया, जिससे हर कोई अनजान था.  (Photo: Instagram/@archanagautamm)

Archana Gautam
  • 3/8

अर्चना ने खुलासा किया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले उन्होंने बेहद छोटे-छोटे रोल किए. यहां तक कि मशहूर टीवी शो 'CID' में वह एक लाश तक बनी थीं, जिसके लिए उन्हें हर दिन के 3,000 रुपये मिलते थे. (Photo: Instagram/@archanagautamm)
 

Advertisement
Archana Gautam
  • 4/8

शो में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अर्चना गौतम ने कहा कि लोग अक्सर बाहर से देखकर यह मान लेते हैं कि इस ग्लैमर वर्ल्ड में सब कुछ बहुत आसान है. लोगों को लगता है कि यहां रातों-रात काम और शोहरत मिल जाती है, जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है.  (Photo: Instagram/@archanagautamm)
 

Archana Gautam
  • 5/8

अर्चना ने 'CID' के सेट का एक बेहद दिलचस्प और अनोखा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि यह उनके करियर का तीसरा टेलीविजन शो था. शो में उन्हें एक मृत शरीर यानी लाश का रोल मिला था, जिसके लिए उन्हें रोजाना 3,000 रुपये का भुगतान किया जाता था. (Photo: Instagram/@archanagautamm)

Archana Gautam
  • 6/8

अर्चना ने हंसते हुए पुरानी यादों को ताजा किया और कहा, 'मुझे आज भी याद है कि जब मैं बेजान होने का नाटक करते हुए स्ट्रेचर या जमीन पर लेटी होती थी, तो सेट पर सीनियर एक्टर्स आकर मेरी आंखें चेक करते थे कि कहीं हिल तो नहीं रहीं.' (Photo: Instagram/@archanagautamm)

Archana Gautam
  • 7/8

उन्होंने माना कि ज़ाहिर तौर पर उन्हें लाश का रोल करने की कोई आदत नहीं थी, इसलिए बिना हिले-डुले लेटे रहना उनके लिए एक बिल्कुल अलग और कठिन अनुभव था. (Photo: Instagram/@archanagautamm)

Archana Gautam
  • 8/8

इंडस्ट्री की चुनौतियों पर बात करते हुए अर्चना ने जोर देकर कहा कि बाहर बैठे लोग उन दिक्कतों को नहीं समझ सकते जो एक नए कलाकार को लंबे समय तक झेलनी पड़ती हैं. गौरतलब है कि अर्चना गौतम को लोकप्रियता सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से मिली थी. (Photo: Instagram/@archanagautamm)

Advertisement
Advertisement