scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

उमराह कर बदली जिंदगी, इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सट्टेबाजी, बर्बादी देख मिला सबक, ठुकराए करोड़ों के ऑफर

अदनान शेख
  • 1/10

यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अदनान शेख अपनी बात को बिंदास बोलते हैं. नो फिल्टर बयानबाजी करने की वजह वो अक्सर सवालों के घेरे में आते हैं. 
 

अदनान शेख
  • 2/10

एक पॉडकास्ट में अदनान ने बताया क्यों वो एंटरटनेंट इंडस्ट्री के तौर तरीकों से सहमत नहीं हैं. कई सारे कंटेंट क्रिएटर्स पर भी उन्होंने सवाल उठाए.
 

अदनान शेख
  • 3/10

अदनान ने बताया पहले वो भी सट्टेबाजी में थे. लेकिन उमराह करने के बाद उन्होंने ऐसे रास्ते पर नहीं चलने का फैसला किया, जो किसी को बर्बाद कर दे.
 

Advertisement
अदनान शेख
  • 4/10

अदनान ने कहा- मैंने बहुत सारी चीजें अनजाने में की थी. तब मुझे जानकारी नहीं थी. आजकल बैटिंग ऐप का ट्रेंड है. मैं इसे गलत मानता हूं.
 

अदनान शेख
  • 5/10

''एक वक्त मैंने बैटिंग ऐप का यूज किया था. मैं खुद को पाक साफ नहीं बता रहा. फिर मैंने 2-3 केस देखे, जिसके बाद मैं हिल गया. ये सारे नशे हैं. आजकल बैटिंग और गेमिंग का लोगों को नशा हो गया है.''
 

अदनान शेख
  • 6/10

''कंटेंट क्रिएटर सोचते-समझते नहीं हैं. इसके पीछे अंधे होकर इसे प्रमोट कर रहे हैं. इसका इंफ्लुएंस कितना गंदा हो रहा है, उन्हें इसका जरा भी आभास नहीं है.''
 

अदनान शेख
  • 7/10

''मैंने अपने अंकल को देखा था जो करोड़ों के दलदल में फंस गए थे. आखिर में उन्हें बीवी-बच्चों को छोड़कर भागना पड़ा. तब मुझे समझ आया इन चीजों को प्रमोट कर मैंने कितना गलत किया था.''
 

अदनान शेख
  • 8/10

अदनान ने बताया कि उमराह पर जाने से पहले उन्हें 80 लाख का ऑफर आया था. उमराह पर मैंने कसम खाई कि आज से ये सब चीजें नहीं करूंगा. वापस आने पर मुझे डेढ़ करोड़ का ऑफर आया.
 

अदनान शेख
  • 9/10

''लास्ट ऑफर 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट का 3 करोड़ के लिए था. लेकिन मैंने मना कर दिया. आप किसी की बर्बादी के कारण नहीं बन सकते. मैं ये सब नहीं कर सकता, लेकिन कई क्रिएटर्स आज भी इस नशे का शिकार हैं.''
 

Advertisement
अदनान शेख
  • 10/10

अदनान ने बताया कई इंफ्लुएंसर और सेलेब्रिटी हैं जो उन ब्रैंड को प्रमोट करते हैं, जिसे असल जिंदगी में उन्होंने कभी यूज तक नहीं किया. इसे अदनान ने दोगलापन कहा.
 

Advertisement
Advertisement