scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

एकता कपूर के शो में म‍िला काम, सब छोड़कर भक्त‍ि की राह पर एक्ट्रेस, छोड़ी इंडस्ट्री

एना जयसिंघानी
  • 1/10

शोबिज की दुनिया के कई कलाकार ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हो चुके हैं. इन्हीं कलाकारों में एक्ट्रेस एना जयसिंघानी का नाम भी जुड़ गया है. 

एना जयसिंघानी
  • 2/10

ग्वालियर की एना अब मुंबई की चकाचौंध छोड़ वृंदावन में कृष्ण भक्ति कर रही हैं. 'मेरो वृंदावन' यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कृष्ण भक्त बनने की वजह बताई है. 

एना जयसिंघानी
  • 3/10

एना कहती हैं कि अब मेरा नाम एना परी हरीवंशी हो चुका है. मैं ग्वालियर की रहने वाली हूं. बचपन से ही क्रिएटिव करने का मन था और डांस करना अच्छा लगता था. 

Advertisement
एना जयसिंघानी
  • 4/10

कुछ अलग करने की ख्वाहिश लेकर मैं मुंबई आई. 2011 में मैंने बतौर फ्री-लांसर कोरियोग्राफर काम शुरू किया. कुछ समय के लिए सलमान और थामस पॉलसन के साथ भी कोरियोग्राफी का काम किया.

एना जयसिंघानी
  • 5/10

एना कहती हैं कि कोरियोग्राफी अच्छी चल रही थी, लेकिन मुझे एक्टिंग करनी थी. इसलिए मैंने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स से एक्टिंग कोर्स किया. फिर मुझे सावधान इंडिया और क्राइम पैट्रोल जैसे शोज में काम करने का मौका मिला. 

एना जयसिंघानी
  • 6/10

एना को बड़ा ब्रेक देखा एक ख्वाब सीरियल से मिला. एना ने कहा कि इस सीरियल में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की बेस्टफ्रेंड चक्की का रोल निभाया था. शो के बाद शोबिज में उनका करियर चल पड़ा.
 

एना जयसिंघानी
  • 7/10

वो कहती हैं कि मुंबई में कुछ दोस्त बने, जो इ्स्कॉन टेंपल जाते थे. मैं भी उनके साथ मंदिर जाने लगी. वो लोग लहसुन प्याज. शराब और नॉनवेज नहीं खाते थे. 
 

एना जयसिंघानी
  • 8/10

एना ने कहा कि उन दोस्तों के साथ रहकर मैं भी इ्स्कॉन मंदिर से जुड़ी. फिर मैंने कुंज बिहारी को कहा कि मुझे वृंदावन बुला वो. एक दिन मेरे सपने में प्रेमानंद महाराज आए और उन्होंने कहा कि तुम श्री का नाम जाप करो. 

एना जयसिंघानी
  • 9/10

अब मैं वृंदावन आ गई हूं. महाराज जी की दीक्षा मिल गई है. मैं यूट्यूब पर सतसंग सुनती थी, तब समझ आया कि ये सब मोहमाया है. अगर आपने मनुष्य का जन्म लिया है, तो श्री के नाम जाप के बिना अपना जीवन अधूरा है. 

Advertisement
एना जयसिंघानी
  • 10/10

एना अब कृष्ण भक्त बनकर जीवन बिताएंगी. उन्होंने कहा कि उनके हर फैसले में परिवार ने उनका साथ दिया. इस बार भी परिवार ने उन्हें सपोर्ट किया. 

All Photos: Youtube Screengrab/MERO VRINDAVAN

 

Advertisement
Advertisement